कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सास-ससुर ने अपनी बहू पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए जमकर पिटाई कर दी। बहु की पिटाई करने के बाद परिवार में जमकर बवाल मचा, जिसके बाद पीड़िता ने मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामूली धाराओं में अपराध दर्ज किया था। वहीँ जब इस मामले में उचित कार्यवाही नहीं हुई तो साहू समाज के लोगों ने नाराजगी जताई। घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की रात बड़ी संख्या में समाज के लोग एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस के खिलाफ प्रर्दशन करने लगे। लेकिन ग्रामीणों की मुलाकात एसपी से नहीं हो पाई। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों को कार्यवाही का आश्वासन देकर लौटा दिया। यह मामला पंडरिया थाना क्षेत्र के लालपुर खुर्द का है।
घटना में सामने आया है कि पीड़ित रुपेश साहू के माता-पिता को आशंका है कि, उनकी बहू संतोषी जादू-टोना करती है। जिसके कारण उनके घर का कोई ना कोई सदस्य हमेशा बीमार रहता है। इसी बात को लेकर लंबे समय से परिवार में विवाद चल रहा है। इस मामले में पीड़िता ने 2 बार सास-ससुर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
ग्रामीणों ने पहुंचाया था अस्पताल :
पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर मामला दर्ज किया और विवाद चलता रहा है। फिर 15 सितंबर को अंधविश्वासी के कारण एक सास-ससूर ने अपनी बहू संतोषी पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए जमकर पिटाई कर दी थी। अपनी पत्नी को मार खाता देख बीच -बचाव करने आए बेटा रुपेश साहू की भी जमकर पिटाई कर दी थी। ग्रामीणों ने घायल बेटा-बहू को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों को काफी चोटें आई है।
माता पिता पर पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप:
पीड़ित रुपेश साहू का आरोप है कि 15 सितंबर को सुबह उसके पिता भगवत साहू और मां मिथला साहू उनके घर आये और पत्नी से मारपीट करने लगे। जब उसने बीच-बचाव किया तो बड़े भाई और भाभी भी वहां पहुंच गए और सभी ने मिलकर दोनों की खूब लाठी-डंडे से पिटाई की। जिसके बाद वो भी घायल हो गया।
मोर घर में दाई, बाबू, दोनों भाई, दोनों भोजाई और भतीजी मारे हैं. पांच छह बार ओमन ह पिटाई करें हे। मोर बाई टोनही कहे हे बोल के मारे हे. –रुपेश साहू, पीड़ित
पुलिस पर कार्यवाही नहीं करने का आरोप:
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
पीड़िता संतोषी साहू ने सास ससुर, जेठ जेठानी पर जादू-टोना का आरोप लगाते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि कई बार उसके साथ मारपीट की घटना हुई है। जिसकी शिकायत उसने पुलिस में भी की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने न्याय की मांग की है। वहीं पीड़ितों को काफी चोटें आई है।
मोला टोनी हे ओला भगा कहे के मोर संग मारपीट करे हे.मोर सास ससुर, जेठ जेठानी और ओकर बेटी मोला मारे हे. डंडा और रापा के बेट से मोला मारे हे. प्राइवेट जगह में भी मारे हे. चार पांच बार मारे हे. पुलिस में रिपोर्ट करे हे लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है। मोर पति ला भी मारे है। न्याय नहीं मिले तो सुसाइड कर लूं – संतोषी साहू, पीड़िता
”15 सितंबर को महिला के भाई ने रुपेश साहू और संतोषी साहू से मारपीट करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ितों का बयान ले लिया है।जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।”- मनीष मिश्रा, टीआई पंडरिया
मुख्यमंत्री ने जताया दुःख :
राज्य में जादू-टोना के शक में मारपीट और हत्या की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय ने भी इस पर दुख जताते हुए कहा था कि 21वीं सदी में भी जादू-टोना की बातें हो रही है जो काफी चिंता की बात है। सुकमा में जादू टोना के शक में 5 लोगों की हत्या के बाद पंडरिया में जादू टोना के शक में मारपीट का मामला सामने आया है। माता पिता ने ही अपने बेटे और बहू की जमकर पिटाई कर दी है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y



