रायपुर : इसमें दो राय नहीं कि मोदी और संघ की बेधड़क आलोचना कर राहुल ने अपनी एक राजनीतिक जमीन पुख्ता की है। हालांकि उनकी यह आलोचना हमेशा तार्किक हो, यह जरूरी नहीं है। लेकिन समर्थ को गरियाने की हिम्मत दिखाना भी साहस का प्रतीक माना जाता है, जो कि यह साहस राहुल गांधी में है।
दरअसल, अमेरिका में भी राहुल गांधी कुछ वैसा ही बोलेंगे, जैसा कि उन्होंने यूके दौरे के समय बोला था, यह अपेक्षित ही था। नेता प्रतिपक्ष के नाते उन्हें पीएम और सरकार की आलोचना का पूरा अधिकार है। लेकिन मुद्दे की बात करते करते उनकी गाड़ी कब पटरी से उतर जाए, यह कहना मुश्किल है। ऐसी ही एक गलती उन्होंने सिक्खों को लेकर कर दी। अब देशभर सहित राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाने में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। भाजपा नेता अमरजीत छाबड़ा की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। राहुल गांधी पर सिक्ख समुदाय के धर्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। इस बयान के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर में भी FIR दर्ज करवाई है।
दरअसल भाजपा नेता छाबड़ा ने राहुल गांधी की तरफ से विदेश में सिक्खों को लेकर दिए गए बयान के आधार पर शिकायत की है। भाजपा नेता छाबड़ा ने लिखित आवेदन में लिखा है कि राहुल गांधी के बयान से भारत के सिक्ख समुदायों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा है। राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 और 302 के तहत दर्ज किया है। बीएनएस की ये धाराएं धार्मिक भावना आहत करने से जुड़ा हुआ है।
बिलासपुर में भी FIR दर्ज :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
राहुल गांधी के बयान को लेकर बिलासपुर में भी राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ बिलासपुर में भी FIR दर्ज की गई है। सिविल लाइन थाने में भाजपा पार्षदों के प्रतिमंडल ने शिकायत दर्ज करवाई है। अमेरिका में सिक्ख समाज के संदर्भ में दिए गए बयान धार्मिक भावनाओं को ठेस और आहत करने का आरोप है। पुलिस ने धारा 299, 302 बीएनएस एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
धारा 299 में तीन साल की सजा का प्रावधान :
पुलिस ने धारा 299, 302 बीएनएस एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। इस धारा में 3 साज की जेल और जुर्माना या दोनों हो सकता है। इसी तरह धारा 302 किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने पर लगाया जाता है। इसके तहत एक साल की जेल और जुर्माना या दोनों हो सकता है। सिविल लाइन थाना में दिए अपने लिखित आवेदन में छाबड़ा ने लिखा है कि सोशल मीडिया में उन्होंने राहुल गांधी का अमेरिका में सिक्खों को लेकर दिया गया बयान सुना है, जिसको लेकर सिक्ख समाज की धार्मिक भावनायें आहत हुई है।



