बिलासपुर : पशुओं पर अत्याचार करने को लोग अहमियत नहीं देते , लेकिन उन्हें जान लेना चाहिये, जैसे आप इंसानों पर कोई अत्याचार नहीं कर सकते, वैसे ही पशु क्रूरता कानून के तहत आपको किसी भी पशु के साथ गैर इंसानियत के कृत्य करने का कोई अधिकार नहीं है, जिसको लेकर आप पर क़ानूनी कार्यवाही की जा सकती है। ऐसे ही सरकंडा क्षेत्र के एकता कालोनी में स्कार्पियो की चपेट में आकर एक मवेशी की मौत हो गई। यह हादसा पास के मकान में लगे हुये सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में एक युवती का नाम सामने आया है। सोशल मीडिया पर सोमवार की शाम एक वीडियो वायरल होने लगा।
सोमवार की सुबह स्कार्पियो के चालक ने अपनी गाड़ी रिवर्स की थी। इसी दौरान एक मवेशी वाहन के नीचे आ गया। ड्राइवर ने वाहन रोककर मवेशी को निकालने के बजाए कई बार आगे पीछे किया। इससे वाहन के नीचे आए मवेशी की हालत खराब हो गई। इसके बाद ड्राइवर ने वाहन आगे बढ़ा दिया। वाहन में दबने के कारण उक्त मवेशी की मौत हो गई। बताया जाता है कि यह पूरा हादसा सरकंडा क्षेत्र के एकता नगर कालोनी में हुआ है। पास के मकान में लगे सीसीटीवी में यह पूरी घटना कैद हो गई है। जिसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा गया, और उक्त चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की जाने लगी।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
अब इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद खमतराई में रहने वाले विकास सिंह ने घटना की लिखित शिकायत सरकंडा थाने में की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उक्त कार रजनी दास नाम की युवती चला रही थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। जल्द ही युवती के खिलाफ कार्यवाही की जा सकती है।



