हरिद्वार में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सामने आया ये मामला….।

हरिद्वार (उत्तराखंड) : जगह-जगह अवैध मस्जिदों को लेकर विरोध शुरू हो गया है, ऐसे ही उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील में एक मस्जिद में कथिततौर अवैध निर्माण किए जा रहे थे, जिसे जिला प्रशासन ने ढहा दिया है। मामले को लेकर अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। लक्सर के तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मोहल्ले में बनी इस मस्जिद में खाली पड़ी सार्वजनिक भूमि पर अवैध निर्माण किया जा रहा था, जिसे हटा दिया गया है। जिसको हटाने के कारण बड़ा बवाल मचा।

हिंदू संगठन के प्रदर्शन के बाद हुई कार्यवाही :

मामले को लेकर उन्होंने कहा कि लंबे समय से विवादित इस मस्जिद में चल रहे निर्माण कार्य के विरोध में हिन्दू जागरण मंच ने धरना प्रदर्शन भी किया था। इस संबंध में शिकायत मिलने पर प्रशासन ने निर्माणकर्ताओं से मस्जिद में अवैध निर्माण रोकने को कहा गया, लेकिन इसके बाद भी जब निर्माण बदस्तूर जारी रहा तो प्रशासन मे भारी पुलिस बल की मौजूदगी मे उसे ध्वस्त कर दिया। इसको लेकर काफी बवाल भी मचा।

मस्जिद तोड़ने का हुआ विरोध :

तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने इस मामले में आगे बताया कि मस्जिद पक्ष के लोगों ने निर्माण हटाने का विरोध किया, लेकिन वहां भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने अवैध निर्माण हटा दिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में हिंदू जागरण मंच ने लक्सर के उपजिलाधिकारी को शिकायत दी थी और उनके आदेश पर हुई जांच में निर्माण कार्य को गलत पाया गया। जिसके बाद ही नियमानुसार कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।

इससे पहले भी हुई ऐसी कार्यवाही :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

तहसीलदार ने बताया कि निर्माण पक्ष को इजाजत के दस्तावेज के साथ उपजिलाधिकारी के यहां पेश होने को कहा गया है। हिंदू जागरण मंच की लक्सर इकाई के अध्यक्ष जोत सिंह पुंडीर ने बताया कि कुछ सालों पहले रेलवे की जमीन पर मुस्लिम समुदाय ने अवैध निर्माण किया था, जिसे हाईकोर्ट के आदेश पर हटा दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां से अवैध निर्माण हटने के बाद उन्होंने लक्सरी मोहल्ले मे अवैध निर्माण करना शुरू कर दिया। ऐसे ही कई मामलों को लेकर विरोध करने की बात कही गई है।