मानसून की विदाई : अब 23 सितम्बर से ऐसा होगा मौसम….।

रायपुर : इस बार मानसूनी हवाएं कम चली, बारिश काफी ज्यादा हुई, जबकि राजधानी में बारिश में ज्यादा परेशान नहीं किया, वहीँ अब जाते-जाते मौसम फिर से एक बार दम दिखाने जा रहा है। छत्तीसगढ़ में मानसून का अंतिम सप्ताह में भी अच्छी वर्षा होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। शनिवार से मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ वज्रपात और हल्की से मध्यम वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। वहीँ अब 23 सितंबर से छत्तीसगढ़ में वर्षा की तीव्रता में वृद्धि होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

दूसरी तरफ राजस्थान के कुछ भागों से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने की संभावना भी बन रही है। रायपुर में 21 सितंबर को आकाश आंशिक बादल रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 डिग्री और 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। ज्यादा तापमान में बदलाव नहीं होगा।

शुक्रवार को नहीं हुई बारिश :

  • शुक्रवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम रही है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है।
  • प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री जशपुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया है।

द्रोणिका और चक्रवात के असर से होगी वर्षा :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर बीकानेर, शिवपुरी, सीधी, जमशेदपुर, दीघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। वहीँ एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम-मध्य बंगाल के खाड़ी और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। जिसके प्रभाव से मौसम में बदलाव हो रहा है।

दूसरा ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर अंडमान सागर और उसके आसपास 21 सितंबर को बनने की संभावना है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने के बाद, इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 23 सितंबर को बनने की संभावना है। अब 15 अक्टूबर से हल्की ठण्ड शुरु होने के आसार है।