5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, लोगों में भयंकर आक्रोश, स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल, किया गया सील।

रतलाम (म.प्र.) : मासूम बच्चों से छेड़छाड़ की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में प्रदेश की राजधानी भोपाल में बच्चियों के साथ हुई दो वीभत्स घटनाओं के बाद अब रतलाम के एक निजी स्कूल में 5 साल की मासूम के साथ गंदी हरकत करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद शहर के 80 फीट रोड स्थित एक निजी स्कूल के बाहर घटना से गुस्साए पेरेंट्स ने जमकर हंगामा किया। सभी लोग इतने गुस्से में थे कि पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर चक्काजाम कर दिया। लोगों के गुस्से को देखते हुए चारों थानों के प्रभारी और पुलिस फोर्स की तैनाती की गई।

सोमवार को उन्होंने स्कूल के बाहर जमकर हंगामा किया थाई। डायरेक्टर और प्रिंसिपल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने चक्काजाम कर दिया। विरोध बढ़ता देख प्रशासन ने स्कूल की छुट्‌टी कर डायरेक्टर, प्रिंसिपल और स्टाफ को पिछले गेट से बाहर निकाला गया और स्कूल को सील कर दिया गया। 

जानकारी में सामने आया है कि रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र स्थित निजी स्कूल में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला रविवार को सामने आया था। चौकीदार के बेटे ने यूकेजी की बच्ची के साथ यह हरकत की है। आरोपी स्कूल की दूसरी ब्रांच में 10वीं कक्षा पढ़ता है। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया। वारदात से आक्रोशित पैरेंट्स सोमवार सुबह 9.30 बजे हिंदू संगठनों के साथा पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करने लगे। हंगामे की सूचना मिलते ही एसडीएम अनिल भाना, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर और सीएसपी अभिनव वारंगे पुलिस बल के साथ पहुंचे और पेरेंट्स को समझाईश दी, लेकिन वह नहीं माने।  

स्कूल संचालक व प्रिंसपल पर कार्यवाही की मांग :

माता का दरबार सजा है, कर लो दर्शन सारे, माता ही तो करती हरती है बच्चों के दुखड़े सारे : https://youtu.be/vV-2NDbbFWY

स्कूल डायरेक्टर राकेश देसाई, प्रिंसिपल श्वेता विंचुरकर और क्लास टीचर के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर पेरेंट्स सड़क पर बैठक गए। प्रदर्शनकारियों की भीड़ भी स्कूल के पिछले गेट पर भी खड़ी हो गई और नारेबाजी करने लगी, जहाँ से प्रिंसिपल और स्टाफ को पिछले गेट से बाहर निकाला गया और स्कूल को सील कर दिया गया। इस मामले में बच्चे और शिक्षक घबरा गए। छोटे-छोटे बच्चे तो रोने लगे थे, नारेबाजी काफी ज्यादा होने लगी थी। प्रशासनिक अफसरों ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने एक नहीं सुनी।  

जब कलेक्टर ने थामा माइक :

स्कूल के बाहर हंगामा बढ़ता देख कलेक्टर शालीनी श्रीवास्तव और एएसपी राकेश खाखा भी मौके पर पहुंचे। कुर्सी पर खड़े होकर उन्होंने माइक थामा और आश्वस्त किया कि लिखित शिकायत दीजिए, घटना में जो भी दोषी होगा, उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। चक्काजाम के दौरान पैरेंट्स ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की और धरने पर बैठ गए. करीब 2 घंटे तक चले धरने के बाद लोग रोड से हटे। हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम अनिल भाना और पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को कार्यवाही का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग धरना प्रदर्शन खत्म करने को राजी हुए। घटना को लेकर लोगों का कहना है कि निजी स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही के कारण ये घटना घटी।

स्कूली के सीसीटीवी रिकॉर्ड की जांच करेगी पुलिस :

मधुर भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti

मामले के अनुसार 5 वर्षीय बालिका के साथ स्कूल में एक बाल अपचारी ने गंदी हरकत की। मामले का खुलासा तब हुआ, जब घर जाने पर बालिका ने बेड टच के बारे में परिजनों को बताया। बालिका की तबीयत भी बिगड़ गई थी, बालिका के परिजन तत्काल स्कूल पहुंचे और बालिका से आरोपी की पहचान करवाई। औद्योगिक थाना पुलिस ने पास्को एक्ट के अंतर्गत बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। इस मामले में पोक्सो एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। औद्योगिक थाना पुलिस इस मामले में स्कूल के सीसीटीवी रिकॉर्ड की जांच कर कार्यवाही में जुटी हुई है।

क्या बोले प्रशासन और पुलिस के अफसर :

रतलाम एसडीएम अनिल भान ने बताया “आक्रोशित लोग स्कूल के स्टाफ और प्रबंधन के विरुद्ध भी कार्यवाही चाहते हैं।इस मामले में जिनकी भी लापरवाही और जिम्मेदारी सामने आएगी, उन पर भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी।” एडिशनल एसपी राकेश खाखा ने कहा “पुलिस ने पोक्सो एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर तत्काल कार्यवाही की गई। इसके अलावा जो भी तथ्य और प्रबंधन के लापरवाही सामने आएगी, उस पर भी कार्यवाही की जाएगी।”

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y