तोड़ा जायेगा धारावी मस्जिद का हिस्सा, मस्जिद कमेटी खुद ही तोड़ रही अवैध निर्माण, पुणे की मस्जिद पर भी हुई कार्यवाही।

मुंबई (महाराष्ट्र) : धारावी क्षेत्र की मस्जिद महबूब-ए-सुब्हानी पर विवाद खत्म होता नजर आ रहा है। आरोप है कि धारावी में मौजूद मस्जिद का एक हिस्सा कथित तौर पर गैर कानूनी है। इसे तोड़ा जाना था लेकिन मस्जिद कमेटी ने मामले को सुझाने के लिए 4-5 दिनों का वक्त मांगा था और गैर कानूनी हिस्से को खुद तोड़ने की बात कही थी। अब इस मामले में वह वक्त आ गया है जब मस्जिद का विवादित हिस्सा तोड़ा जायेगा। मस्जिद कमेटी कथित तौर पर गैर कानूनी हिस्से को तोड़ने की शुरुवात कर रही है। अब मस्जिद कमेटी खुद ही अवैध हिस्से को तोड़ रही है। बीएमसी इंजीनियर्स के मार्गदर्शन में मस्जिद ट्रस्ट यह कार्रवाई खुद कर रहा है। सबसे पहले मस्जिद के ऊपर बना अवैध गुंबद तोड़ा जाएगा, इसके बाद अन्य अवैध हिस्सों को तोड़ा जायेगा।

मस्जिद कमेटी ने किया था अवैध निर्माण को तोड़ने का वादा :

इससे पहले मस्जिद ट्रस्ट ने अवैध निर्माण के कुछ हिस्से को हरे रंग के परदे से ढँक दिया गया था। बीएमसी की टीम यहां निरीक्षण करने पहुंची थी। मस्जिद ट्रस्ट का कहना है कि जो भी कार्यवाही होगी वो कानून के तहत ही होगी। इससे पहले मस्जिद ट्रस्ट ने खुद धारावी की महबूब ए सुभानिया मस्जिद में अवैध निर्माण को तोड़ने का वादा किया था। इस वादे की मियाद खत्म हुए लगभग 5 दिन हो गए लेकिन मस्जिद को तोड़ने का काम आज शुरू हो गया है।

वहीं दूसरी तरफ पुणे में भी अवैध मस्जिद को तोड़े जाने पर हंगामा मच गया है। इसके अलावा आज हिमाचल के कुल्लू में अवैध मस्जिद के खिलाफ हिंदू संगठन हल्ला बोल रहे हैं, विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, मस्जिदों के अवैध निर्माण को लेकर देशभर में बड़ा आन्दोलन शुरू हो गया है।

पुणे में अवैध मस्जिद और मदरसे पर चला बुलडोजर :

माता का दरबार सजा है, कर लो दर्शन सारे, माता ही तो करती हरती है बच्चों के दुखड़े सारे : https://youtu.be/vV-2NDbbFWY

पुणे में भी अवैध मस्जिद और मदरसे पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। अवैध निर्माण के खिलाफ महानगर निगम ने आधी रात में ये कार्यवाही की है। महानगर निगम का ये एक्शन हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुआ है जिसमें कहा गया था कि पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में जितने भी अवैध धर्म स्थल हैं, उसे तोड़ा जाए। 6 महीने पहले महानगर निगम ने ऐसे सभी अवैध निर्माण वाले धर्म स्थलों को नोटिस भी भेजा था लेकिन उसे नजरअंदाज किया गया जिसके बाद महानगर निगम ने ये कार्यवाही की। मस्जिद और मदरसे पर बुलडोज़र एक्शन का वहां के मुसलमान जमकर विरोध कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि सिर्फ मस्जिदों के अवैध निर्माणों पर ही नही सभी पर बुलडोजर की कार्यवाही की जा रही है।

मस्जिद में चलाया जा रहा था मदरसा :

मधुर भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti

ये पूरा मामला पुणे से सटे पिंपरी चिंचवड़ का है। 25 साल पहले यहां मस्जिद का निर्माण हुआ था लेकिन बीते कुछ सालों पहले यहां दारुल उलूम जामिआ इन आमिया नाम से मदरसा चलाया जा रहा था। इसके खिलाफ हिंदू संगठनों ने शिकायत की थी। इस बीच हाईकोर्ट ने क्षेत्र के सभी अवैध धर्मस्थलों को तोड़ने का आदेश भी जारी कर दिया और फिर कल रात महानगर निगम ने अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चला दिया। इस कार्यवाही में मदरसा पूरी तरह तो मस्जिद का कुछ हिस्सा भी अवैध निर्माण होने की वजह से गिराया गया है, जिसको लेकर बवाल मच गया था।