मुंबई (महाराष्ट्र) : पर्दे पर अपने अभिनय से सबको हंसाने वाले दिग्गज अभिनेता गोविंदा आज खुद दर्द में कराह रहे हैं। उनके साथ 1 अक्टूबर की सुबह 4:45 पर एक हादसा हुहो गया, जिसके बाद वह ICU में भर्ती हैं। उनके हाथ से खुद की ही रिवॉल्वर चल गई, जिससे उनके घुटने में गोली लग गई। हालांकि गोविंदा बाल-बाल बच गए हैं। ये गोली किसी और ने नहीं मारी थी बल्कि उनकी लाइसेंसी बंदूक से ये गोली उन्हें गलती से लगी। बंदूक अचानक गिरने से उनके पैर में गोली लगी, जिसके चलते काफी खून बह गया और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये हादसा तब हुआ जब एक्टर सुबह कोलकाता जाने के लिए घर से निकल रहे थे। फिलहाल गोविंदा का इलाज अस्पताल में चल रहा है। ऑपरेशन कर के गोली निकाल दी गई है।
गोविंदा ने जारी किया बयान :
गोविंदा ने लड़खड़ाती आवाज में अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, ‘नमस्कार, प्रणाम, मैं हूं गोविंदा, आप लोगों के आशीर्वाद, मां-बाप के आशीर्वाद और गुरु की कृपा की वजह से ठीक हूं, गोली लगी थी पर अब निकाल दी गई है। मैं धन्यवाद देता हूं यहां के डॉक्टर का, आदरणीय डॉक्टर अग्रवाल जी का और आप सब लोगों की प्रार्थना के लिए धन्यवाद। प्रणाम।’
यहां सुनें गोविंदा का बयान :
दर्द में हैं गोविंदा :
ये ऑडियो सुनकर आप समझ गए होंगे कि गोविंदा अभी काफी दर्द में हैं। उनकी आवाज में उनकी पीड़ा साफ झलक रही हैं। ऐसे वक्त में उनके लिए प्रार्थना करने वाले फैंस के लिए उन्होंने शुक्रिया अदा किया है। गोविंदा के पास अस्पताल में उनकी बेटी टीना मौजूद हैं। फिलहाल गोली निकाले जाने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। पुलिस अब इस मामले की जांच में लगी हुई है। पुलिस ने गोविंदा की बंदूक को भी कब्जे में ले लिया है। बता दें, एक्टर का इलाज अंधेरी के क्रिटी केयर अस्पताल में जारी है। गोविंदा के पिता का नाम अरुण कुमार आहूजा था। उनकी मां का नाम निर्मलादेवी। वहीं, उनकी तीन बहनें भी हैं, जिनमें से दो को वह खो चुके हैं। एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया था उन्होंने अपने परिवार के 11 लोगों को खोया और इसमें एक सदस्य उनकी अपनी बेटी भी थी, जो सिर्फ 4 महीने की थी।
कमाल के एक्टर हैं गोविंदा :
माता का दरबार सजा है, कर लो दर्शन सारे, माता ही तो करती हरती है बच्चों के दुखड़े सारे : https://youtu.be/vV-2NDbbFWY
एक्टर से नेता बने गोविंदा ने कई फिल्मों में अपने प्रभावी रोल्स से फैंस का दिल जीता है। गोविंदा को उनकी कॉमिक टाइमिंग और स्ट्रीट स्टाइल डांसिंग के लिए जाना जाता है। गोविंदा का स्टाइल बाकी एक्टर्स से काफी अलग रहा है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई सफल फिल्मों की झड़ी लगा दी थी। बैक टू बैक हिट फिल्में देने वाले गोविंदा ने ‘कुली नंबर 1’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘स्वर्ग’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘राजा बाबू’, ‘राजाजी’, ‘पार्टनर’ जैसी सुपरहिट दी हैं। कई सालों से एक्टर फिल्मों से दूर हैं और अब राजनीति में भी सक्रिय हैं। उन्होंने हाल ही में शिवसेना ज्वाइन की है। अब वो शिवसैनिक है, वहीं उनसे कई फ़िल्में सलमान खान ने धमकाकर छिनी ये बातें उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताई थी।



