लम्बे समय से ‘शर्मा जी’ बनकर भारत में रह रहा था सिद्दीकी परिवार, एक चूक से खुली हैरान करने वाली कहानी।

बेंगलुरु (कर्नाटक) : देशभर में ना जाने कितने फर्जी और अवैध नागरिक रह रहे है, जो राष्ट्र की सुरक्षा के लिये खतरनाक है, जिनमें ना जाने पाकिस्तान के कितने स्लीपर सेल्स होंगे और ना जाने कौन-कौन से आतंकवादी संघठनों स जुड़े हुये लोग होंगे। ऐसे कर्नाटक के बेंगलुरु में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जहाँ अवैध रूप से ‘शर्मा परिवार’ की पहचान के साथ रह रहे पाकिस्तानी परिवार को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी सामने आई है कि पाकिस्तान के कराची का राशिद अली सिद्दीकी ‘शंकर शर्मा’ बनकर अपनी बीवी और सास-ससुर के साथ बेंगलुरु में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध राशिद अली सिद्दीकी, उसकी पत्नी आयशा और उसके पिता हनीफ मोहम्मद और मां रुबीना बेंगलुरु आउटर के राजपुरा गांव में शर्मा परिवार बनकर रह रहे थे। उन्होंने अपना नाम शंकर शर्मा, आशा रानी, राम बाबू शर्मा और रानी शर्मा रखा हुआ था।

धर्मांतरण में जुटा था पूरा कुनबा :

वह आसपास के हिंदुओं को इस्लाम में धर्मान्तरित करने में भी लगा हुआ था इसके लिए उसे पाकिस्तान से फंडिंग होती थी। साथ ही बेंगलुरु में रहने वाले कई स्थानीय मुसलमान भी उसकी मदद कर रहे थे फिर अचानक एक चूक हुई और 10 साल बाद उसकी पुरी पोल खुल गई। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला खुलने से क्षेत्रवासी हैरान हो गये है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खुफिया इनपुट के आधार पर चेन्नई एयरपोर्ट से 2 पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया गया था। वे ढाका फ्लाइट पकड़कर चेन्नई पहुंचे थे। उन्होंने पूछताछ में खुद को भारतीय बताया था लेकिन जब उनके पासपोर्ट चेक किए गए तो वे फर्जी निकले। इसके बाद उनसे पूछताछ हुई तो बेंगलुरु में चोरी-छुपे रहे ऐसे पाकिस्तानी परिवार का पता चला, हिंदू परिवार के पहचान के साथ वहां रह रहा था, कड़ियाँ जुडती गई और ये लोग गिरफ्त में आ गये।

भागने की फिराक में था परिवार :

माता का दरबार सजा है, कर लो दर्शन सारे, माता ही तो करती हरती है बच्चों के दुखड़े सारे : https://youtu.be/vV-2NDbbFWY

रविवार को जब पुलिस गिरफ्तारी के लिए पहुंची तो सिद्दीकी परिवार पैकिंग ही कर रहा था। पूछताछ में उसने खुद को शर्मा बताया और कहा कि वे लोग 2018 से बेंगलुरु में रह रहे हैं। जांच के दौरान परिवार के भारतीय पासपोर्ट और आधार कार्ड भी पेश किए गए जिसमें उनकी हिंदू पहचान दर्ज है। जब पुलिस घर के अंदर पहुंची तो उन्हें मेहंदी फाउंडेशन इटरनेशनल जश्न-ए-यूनुस दीवार पर लिखा हुआ मिला। साथ ही घर में कुछ मौलवियों की तस्वीरें भी थीं। घर में कई संदिग्ध सामान भी थे।

ढाका में हुई थी शादी :

प्रारंभिक जांच के अनुसार राशिद सिद्दीकी की पत्नी बांग्लादेश से है और पहले वे ढाका में रहते थे, जहां उनकी शादी हुई थी। कथित तौर पर यह जोड़ा 2014 में दिल्ली आया था और बाद में 2018 में बेंगलुरु चला गया। गिरफ्तार किए गए दो अन्य लोग उसके ससुराल वाले हैं। रविवार को बेंगलुरु के बाहरी क्षेत्र जिगानी में छापेमारी के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।

अब नेटवर्क खंगाल रही पुलिस :

मधुर भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमारे जिगानी के निरीक्षक ने इसकी जांच की और मामला दर्ज किया। एक परिवार के चार लोग फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से यहां रह रहे थे। अब मामला दर्ज कर लिया गया है और उन चार लोगों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के नतीजे के आधार पर हम आगे की कार्ईयवाही करेंगे।” उन्होंने बताया कि वे जिगानी में किराए के मकान में रह रहे थे। उन्होंने फर्जी नामों से पहचान पत्र बनवाए हैं। पुलिस गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से उसके नेटवर्क और गतिविधियों के बारे में पूछताछ कर रही है। मामले को लेकर लगातार जांच की जा रही है।