यूट्यूब में शॉर्ट्स को लेकर आया नया फीचर, अब इसके मिलेंगे ऐसे फायदे….।

नई दिल्ली : मनोरंजन की दुनिया में यूट्यूब से कोई टक्कर नहीं ले सकता। YouTube आज के समय में सबसे बड़ा वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है। मेन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ साथ अब इसके शॉर्ट्स सेक्शन का भी क्रेज काफी बढ़ चुका है। करोड़ों लोग इसका डेली इस्तेमाल करते हैं। क्रिएटर्स की सहूलियत के लिए यूट्यूब समय समय पर अपने शॉर्ट्स सेक्शन को अपडेट करता रहता है। इस बीच यूट्यूब ने अपने करोड़ों शॉर्ट्स क्रिएटर्स की मौज करा दी है। दरअसल अब यूट्यूब ने शॉर्ट्स वीडियो की ड्यूरेशन को बढ़ा दी है। जो लोग यूट्यूब पर लम्बे शॉर्ट्स नहीं बना पाते थे, अब उनके लिये ये खास खबर है।

यूट्यूब ने शॉर्ट्स की बढ़ाई ड्यूरेशन :

अगर आप भी यूट्यूब शॉर्ट्स पर वीडियो देखते हैं या फिर आप एक क्रिएटर्स हैं तो आपको अब एक नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है। यूट्यूब ने शॉर्ट्स वीडियो की टाइम लिमिट को बढ़ा दिया है। शॉर्ट्स क्रिएटर्स 15 अक्टूबर से एक मिनट की बजाए 3 मिनट तक का वीडियो बना सकेंगे। यूट्यूब की तरफ से इस लेटेस्ट अपडेट की जानकारी ऑफिशियल ब्लॉग पोस्ट में दी गई है। पिछले काफी समय से शॉर्ट्स वीडियो क्रिएटर्स यूट्यूब से शॉर्ट्स की ड्यूरेशन बढ़ाने की मांग कर रहे थे। अब यूट्यूब ने यूजर्स की डिमांड को पूरा कर दिया है। अब क्रिएटर्स 3 मिनट तक का लंबा शॉर्ट्स क्रिएट कर पाएंगे। हालांकि यूट्यूब का यह लेटेस्ट अपडेट स्क्वायर या फिर खड़े स्टेप में में बनाए गए वीडियो पर ही लागू होगा। हालाँकि अधिकतर लोग छोटे लम्बाई के विडियो देखना ज्यादा पसंद करते है।

फीचर के लिए कुछ दिनों का करना होगा इंतजार :

चलते हुये चलते हुये भक्त आते है, माता के दरबार में दुःख भूल जाते है : https://www.youtube.com/watch?v=KloC5tU4kkQ

आपको बता दें कि इसका नया अपडेट 15 अक्टूबर से पहले क्रिएट किए गए वीडियो पर लागू नहीं होगा। इसलिए अभी आपको नए फीचर्स का लाभ लेने के लिए कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ेगा। वीडियो की ड्यूरेशन बढ़ाने के साथ ही यूट्यूब शॉर्ट्स के फीड पर कमेंट्स का प्रीव्यू भी पेश कर रहा है। इसके अलावा कंपनी एक नए फीचर पर भी काम कर रही है जिसमें अलग अलग क्लिप्स को ऐड करके रीमिक्स क्लिप्स बनाने की अनुमति मिलेगी। इसकी टेस्टिंग शुरू हो गई। इसमें स्किप करने और बढ़ाने में दर्शकों की दिक्कत जा सकती है।

मधुर भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti