कुत्तों के आतंक से परेशान आम आदमी , हर जगह बने हुये है घातक, सामने आई भयानक घटना, देखें विडियो।

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित हर जगह कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है, इसका समाधान प्रशासनिक अमले द्वारा नहीं निकाला जा रहा है, ये लगातार आम लोगों के लिये भयावह रूप लेता जा रहा है, ऐसे ही अंबिकापुर में कुत्तों का आतंक भी बढ़ता ही जा रहा है। घटना में सामने आया है कि घर के बाहर खेल रहे बच्चे को एक कुत्ते ने बेरहमी से काट दिया। जिसके बाद रास्ते में जा रहे बुजुर्ग ने कुत्ते से बच्चे की जान बचाई। इस घटना के बाद से सवाल उठ रहे है, कि निगम अमला इसके लिये आवश्यक कदम क्यूँ नहीं उठा रहा है?

वहीं यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना सामने आने के बाद कुत्तों के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल हैं। कुत्ते इतने आक्रान्ता हो गये है कि कई बार इकट्ठे होकर किसी की मौत के ज़िम्मेदार भी बन रहे है। दरअसल यह पूरी घटना शहत के पोस्ट ऑफिस के पास की बताई जा रही है। शहर में आए दिन कुत्ते के काटने की घटना सामने आते रहती है। इसके बाद भी कुत्तों के आतंक को रोकने के लिए नगर निगम कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। वहीं इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कुत्ता बच्चे को नोंचते हुए दिखाई दे रहा है। 

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw