शोरूम से निकली कार सीधा पहुंची खेत में, चार मोटर साईकलों को ठोककर मालिक ने किया शुभारम्भ, देखें विडियो।

जांजगीर- चांपा : कोई आदमी नया वाहन खरीदने से पहले पुराने वाहन पर प्रैक्टिस कर लेता है, फिर कभी-कभी चूक भी जाती है, लेकिन नये वाहन का डैमेज हमेशा तकलीफ पहुंचाता रहता, फिर भी चूक तो चूक ही है। ऐसे ही एक मामला आया है छत्तीसगढ़ के जांजगीर- चांपा जिले में, यहाँ एक अजीब सा हादसा सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति नई कार खरीदने पहुंचता है। वह कार खरीदकर जैसे ही शो रूम के भीतर से अपनी नई कार पर सवार होकर बाहर निकलने लगता है, वह कार पर से अपना नियन्त्रण खो देता है।

घटना में मिली जानकारी के मुताबिक, गाड़ी मालिक पूजा-पाठ कर कार में सवार होता है, कार स्टार्ट करते ही संभाल नहीं पाता और कार गेट फांदकर 4 मोटरसाइकिलों को रौंदते हुए खेत में जा घुसती है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, उसने सत्या सुजुकी शो रूम जांजगीर से ब्रेजा कार खरीदी थी। अब यह पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

इस हादसे की जानकारी :

  • कार मालिक ने पूजा-पाठ करने के बाद कार में सवार हुआ था।
  • कार स्टार्ट करने के बाद वह कार पर से अपना कंट्रोल खो गया।
  • कार ने गेट फांदकर चार मोटरसाइकिलों को रौंदते हुए खेत में जा घुसी। 

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw