सागर (म.प्र.) : कभी – कभी कुछ हादसे रोंगटे खड़े कर देते है, जो की सोच से भी परे होते है, ऐसा ही एक भयानक हादसा घटा है, मध्यप्रदेश के सागर जिले में, यहाँ रविवार (6 अक्टूबर) को दिल दहला देने वाली घटना हुई है। आटा चक्की में मासूम की जिंदगी पिस गई। गेहूं पिसाने गई बच्ची का दुपट्टा अचानक चक्की के पट्टे में फंसा और देखते ही देखते सिर धड़ से अलग हो गया। चारों तरफ खून ही खून फैल गया। दुखद घटना से पूरे गांव में मातम छा गया, इस भयानक घटना से लोग भौचक्के रह गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानें कैसे हुआ हादसा :
घटना में मिली जानकारी के मुताबिक, इमलाखेड़ा निवासी राजबहादुर की 16 वर्षीय बेटी अनामिका मोहल्ले में ही अपने बड़े पापा नन्हे सिंह के यहां लगी चक्की में रविवार को गेहूं पिसवाने के लिए गई थी। चक्की उनके घर की थी। परिवार और परिचित के लोग ही गेहूं पिसवाते थे। चक्की चलाने के लिए कोई कर्मचारी नहीं था। घर के लोग ही स्वयं चक्की चलाकर गेहूं पीसते हैं। वही यह घटना अचानक से घटित हो गई।
खून से रंग गई दीवारें :
रविवार को सुबह 11 बजे अनामिका गेहूं लेकर चक्की में गई। उसके बड़े पापा की बेटी ने चक्की चालू कर दी। अनामिका चक्की में डालने के लिए गेहूं को उठाने जैसे ही नीचे झुकी तो दुपट्टा चालू चक्की के पट्टे में फंस गया। एक सेकेंड में अनामिका की गर्दन चक्की के पट्टे में जा घुसी। देखते ही देखते बच्ची की गर्दन धड़ से अलग हो गई। दीवारें खून से रंग गई। चारों तरफ खून की खून फैल गया। घटना के बाद काफी चीख पुकार मच गई।
तेज आवाज सुनाई दी तो पहुंचे लोग :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
बच्ची की गर्दन चक्की के पट्टे में फंसते ही तेज आवाज आई। आवाज सुनकर बाहर में बैठे करण सिंह, बहादुर, राज बहादुर, नन्हें भाई दौड़कर पहुंचे। चक्की के पास अनामिका गिरी हुई दिखाई दी और गर्दन धड़ से दूर थी. एक सेकंड के झटके में ही गर्दन अलग हो गई। इस भयानक हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
अनामिका कक्षा 10वीं में पढ़ती थी। अपने घर में तीन बहनों में सबसे छोटी थी। तीन बहनों का एक भाई भी है। जो सबसे छोटा है। घर में पिता खेती किसानी करते हैं। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर थाने से एएसआई रामलाल अहिरवार पुलिस बल के साथ पहुंचे, जहां शव का पंचनामा बनाकर शव को शाहगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पीएम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/



