9 करोड़ की चांदी के मालिक का नहीं चला पता, CG GST की टीम ने जब्त कर लिया माल, व्यापारी मुसीबत में।

रायपुर : कुछ दिन पहले पुलिस ने 928 किलो की चांदी पकड़ी थी और जीएसटी विभाग को सूचना दे दी थी। अब इस मामले में स्टेट जीएसटी ने बेनामी तरीके से बिना बिल और बिल्टी के पकडे़ गए 9 करोड़ रुपए की 928 किलो 400 ग्राम चांदी को जब्त कर लिया है। वहीं मालवाहक में इसका परिवहन करने वाले ट्रांसपोर्टर को नोटिस जारी किया गया है। जांच के दौरान रायपुर के 23 सराफा कारोबारियों द्वारा आगरा से दिल्ली होते हुए एयर कार्गो के जरिए 51 कार्टून ज्वेलरी लाने की जानकारी मिली है। ये कारोबारी कौन है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है, इसमें 11 सौदों का बिल और बिल्टी है वहीँ 12 का बिल ही नहीं है।

बरामद की गई चांदी के संबंध में दावेदारी और किसी के सामने नहीं आने पर बेनामी मानते हुए जब्त कर लिया गया है। बता दें कि इसे पुलिस ने सोमवार को दोपहर वाहन चेकिंग के दौरान केके रोड मौदहापारा में मालवाहक वाहन से पकड़ा था। इस दौरान पूछताछ में वाहन के चालक ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से लाने की बात कही। लेकिन, डिलिवरी के संबंध में कोई जानकारी नहीं देने पर चांदी को स्टेेट जीएसटी के हवाले कर दिया गया था। मामले को लेकर स्टेट जीएसटी के अधिकारियों का कहना है कि त्यौहारी सीजन में अक्सर टैक्स चोरी करने के लिए कारोबारी कच्चे में माल मंगवाते है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

बिना बिल और बिल्टी के माल होने के कारण पकड़ी गई चांदी का आर्डर देने और माल भेजने वाले की तलाश की जा रही है। वहीँ इसके बाद स्टेट जीएसटी विभाग क्या कार्यवाही करेगा यह देखना होगा, वहीँ इस कार्यवाही से कच्चे में माल मंगवाने वाले कारोबारी मुसीबत में है, क्यूंकि पहले का मंगवाया हुआ माल भी जांच में आ सकता है, वहीँ जीएसटी चोरी के मामले में राजधानी के 23 कारोबारी जेल में सजा भी काट रहे है। वहीँ इस मामले में बयान लेने ट्रांसपोर्टर को भी बुलवाया गया है। बता दें कि कंसाइनमेंट एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें माल को बेचने के लिए किसी तीसरे पक्ष के पास छोड़ दिया जाता है। इसे बेचने वाली पार्टी को मुनाफे का एक हिस्सा मिलता है।

मधुर भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti

फ्लाईट के जरिए बिना बिल और बिल्टी के यह 928 किलो 400 ग्राम चांदी लाने पर कार्गो सर्विस का संचालन करने वाले की भूमिका को संदेह के दायरे में लिया गया है। जीएसटी के अधिकारियों का कहना है कि बिना दस्तावेजों और सामानों की जांच किए चांदी लाया जाना बड़ी लापरवाही है। इसके संबंध में दिल्ली एयरपोर्ट प्रबंधन को जानकारी भेजी गई है, इस मामले में भी कार्यवाही की सम्भावना है। बता दें कि फ्लाईट में सफर करने वाले यात्रियों के साथ ही उनके सामानों और कार्गो सर्विस के जरिए भेजे जाने वाले सामानों की कड़ाई से जांच होती है। इस दौरान किसी भी तरह का संदिग्ध और प्रतिबंधित सामानों के मिलने पर तुरंत उसे रोक दिया जाता है। बिना जांच के किसी को भी आगे नहीं जाने दिया जाता है।