सलमान को मारने के लिए बिश्नोई गैंग ने नाबालिग युवकों को दी 25 लाख की सुपारी, पुलिस के खुलासे में सामने बड़ी बातें।

मुंबई (महाराष्ट्र) : बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान खान दहशत के साय में जी रहे है, उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है, वहिंबिश्नोई गैंग उनके पीछे हाथ धोकर पड़ा हुआ है, सलमान खान की हत्या की साजिश रचने के मामले में लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के शूटर सुक्खा की गिरफ्तारी के बाद अब नवी मुंबई पुलिस ने नई चार्जशीट दायर की है। इसमें पुलिस ने कहा है कि सलमान को मारने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य ने कथित तौर पर 25 लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस ने यह चार्जशीट, बुधवार को पानीपत में सुक्खा उर्फ सुखबीर बलबीर सिंह को गिरफ्तार करने के बाद चार्जशीट फाइल की। सुक्खा पर पर आरोप है कि वह हत्या को अंजाम देने के लिए बिश्नोई गैंग के सदस्यों को काम पर रखता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने यह भी कहा है कि सुक्खा पाकिस्तान में बैठे अपने कथित हैंडलर डोगर के संपर्क में था।

पुलिस की चार्जशीट में क्या-क्या? :

पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर सलमान के खिलाफ साजिश को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान से AK-47, M16 और AK92 जैसे खतरनाक हथियारों के इस्तेमाल की तैयारी कर रहे थे। इनके पास तुर्की में बनी जिगना पिस्तौल भी थी। पुलिस ने बताया कि सुक्खा ने सलमान को मारने के लिए 18 से कम उम्र के लड़कों को हायर किया था। ये लड़के फिलहाल पुणे, रायगढ़, नवी मुंबई, ठाणे और गुजरात में छुपे हो सकते हैं।

70 लोग सलमान की मूवमेंट पर रख रहे थे नजर :

चार्जशीट में पुलिस ने यह भी बताया है कि लगभग 60-70 लोग सलमान के हर गतिविधि पर नजर रख रहे थे। एक्टर के बांद्रा स्थित घर से लेकर पनवेल फार्महाउस और यहां तक कि गोरेगांव फिल्म सिटी तक पैनी नजर रखी जा रही थी। बताया गया है कि सलमान की हत्या की साजिश अगस्त 2023 से अप्रैल 2024 के बीच रची गई थी।

इस तरह से भर्ती करता है गैंग :

माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM

दरअसल लॉरेंस जब भी कोर्ट या जेल जाता है तो उसके गुर्गे (जो जेल के बाहर हैं) लॉरेंस की वीडियो बनाते हैं। इन वीडियोज में लॉरेंस कभी मूंछों को ताव देता है तो कभी कैमरे को देखकर मुस्कुराता है। सोशल मीडिया से ही लॉरेंस गैंग इतना बड़ा बना है।ऐसे में कम उम्र के लड़के जो घर से गरीब है, वह इन वीडियोज से प्रभावित होते हैं और लॉरेंस की तरह बड़ा डॉन बनना चाहते हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए लॉरेंस के गुर्गों के संपर्क में आते हैं। जिनसे लॉरेंस किसी को भी गोली मरवा देता है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी केस में फायरिंग करने वाले शूटर कम उम्र के थे।