भाजपा नेता ने किया ऑनलाईन निकाह, घर आयेगी पाकिस्तानी बहू, मामले में सामने आई रोचक जानकारी….।

जौनपुर (उ.प्र.) : क्या कभी बहू भी ऑनलाईन तय की जा सकती है? ऐसा ही सवाल आपके मन शायद ना उठ रहा हो, लेकिन ऐसा भी हो सकता है। भाजपा नेता के घर पाकिस्तानी बहू आने वाली है, यह खुशखबरी आपको हैरान कर देगी, क्यूंकि यह बहू पाकिस्तान से आने वाली है, इसका प्रमुख कारण है, पाकिस्तान आवाम भारतीयों को अपना दुश्मन जो मानती है। वहीँ इस शादी में वीजा मिलने में हो रही देरी के कारण बहू का इंतजार लंबा हो गयाहै। हालांकि, ऑनलाईन निकाह के बाद यह तय हो चुका है कि भाजपा नेता की बड़ी बहू पाकिस्तान से ही आयेगी, चाहे जो भी हो। नेताजी ने एक साल पहले ही अपने बेटे का रिश्ता पाकिस्तान में तय कर दिया था। हालांकि, लड़की को वीजा नहीं मिलने के कारण निकाह में देरी हो रही थी। ऐसे में दोनों पक्षों ने ऑनलाईन निकाह करने का फैसला किया। पाकिस्तानियों को भारतीय वीजा नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण कुछेक लोगों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीँ इस निकाह के बाद ये भी सवाल उठ रहे है कि क्या बाद में वीजा मिल पायेगा?

मामला सामने आया है कि जौनपुर के मखदूमशाह अढहन में रहने वाले भाजपा सभासद तहसीन शाहिद ने एक वर्ष पूर्व अपने बड़े बेटे मोहम्मद अब्बास हैदर की शादी अपने एक रिश्तेदार के यहां तय कर दी थी, जो पाकिस्तान के लाहौर शहर के रहने वाले हैं। पाकिस्तान की अंदलीप जहरा ने भारत में शादी तय होने के बाद उच्चायुक्त में वीजा के लिए आवेदन कर दिया था। जैसे-जैसे शादी की तारीख नजदीक आती गई उनकी बेचैनी बढ़ती गई क्योंकि वीजा जारी नहीं हो रहा था। जिसके कारण उनका परिवार परेशानी में पड़ गया था।

मां की तबीयत बिगड़ी तो ऑनलाइन निकाह किया :

वीजा मिलने में देरी हो रही थी और पाकिस्तान में लड़की की मां राना यास्मीन जैदी की तबीयत खराब हो गई। वह अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थीं ऐसी हालत में भाजपा नेता तहसीन शाहिद ने लाहौर फोन से बातचीत कर ऑनलाईन शादी कराने का फैसला लिया। शुक्रवार की रात इमामबाड़ा कल्लू मरहूम में तहसीन शाहिद अपने साथ सैकड़ो बारातियों को लेकर पहुंचे और टीवी स्क्रीन पर सभी के सामने ऑनलाईन निकाह करवा दिया। इस निकाह को लेकर लोगों ख़ुशी भी जताई है।

लड़की की इजाजत के बाद पढ़ा निकाह :

माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM

यह निकाह कराने वाले शिया धर्म गुरु मौलाना महफूज़ूल हसन खान ने निकाह पढ़ने के बाद बताया कि निकाह के लिए इस्लाम धर्म में लड़की की इजाजत की जरूरत होती है, जो मौलाना को खुद लड़की अपने मुंह से बोल कर देती है। ऐसे में यह इजाजत यदि वह ऑनलाईन दे दे तो मौलाना बैठकर निकाह करा सकते हैं। मौलाना ने कहा कि दोनों मुल्कों के राजनीतिक संबंध खराब होने से दोनों तरफ के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे मे दोनों मुल्कों के हुक्मरान चाहें तो बातचीत से ये आग ठंडी हो सकती है। हाल ही में भारत के विदेश मंत्री एस जय शंकर के पाकिस्तान दौरे से लोगों की उम्मीद जगी है, लेकिन उसमें भी पाकिस्तानी मीडिया में जहर उगला गया है।

बीजेपी एमएलसी भी हुए शामिल :

शादी मे भाजपा एमएलसी बृजेश सिंह प्रिशु भी मौजूद थे। उन्होंने दूल्हे के पिता को शादी की मुबारकबाद दी। इस ऑनलाईन शादी में दोनों तरफ से सैकड़ों लोग शामिल हुए। दूल्हे के साथ कई लोग बारात में आए थे, जिन्होंने खाना खाया और ऑनलाईन शादी के गवाह बने। वहीं, लाहौर में लड़की की तरफ से भी कई लोग इस शादी में शामिल हुए। इसके अलावा अन्य लोग ऑनलाईन जुड़कर इस शादी का हिस्सा बने। दोनों पक्षों के लिये यह शादी कौतुहल का विषय बनी रही।

मधुर भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti

दो मुल्कों के बीच भले ही सरहद की लकीरें व दीवारें बन गई हो लेकिन दोनों मुल्को के लोगों के दिलों में रिश्ते लगातार मजबूत होते जा रहे हैं ऐसा ही मामला जौनपुर शहर में देखने को मिला जहाँ भाजपा नेता के बेटे की शादी पाकिस्तान के लाहौर शहर मे तय हुई थी लेकिन वीजा न मिलने से आखिरकार शुक्रवार की रात ऑनलाईन निकाह दोनों मुल्को के मौलाना ने कराया। बारात मे सैकड़ो लोग बाराती बन कर पहुंचे थे, वही पाकिस्तान के लाहौर शहर मे भी दुल्हन के यहाँ  लोग शादी मे इकठ्ठा हुए थे। दोनों के निकाह होने के बाद अब दुल्हन की पाकिस्तान से वीज़ा मिलने के बाद विदाई का दूल्हे राजा को इंतजार है।