रायपुर : तेलीबांधा में हुये शूट आउट में पुलिस ने कार्यवाही करते हुये, अमन साहू को झारखण्ड से पकड़कर लाया, अब छत्तीसगढ़ में गैंगस्टर अमन साहू को कोर्ट ने 28 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अब वह रायपुर केंद्रीय जेल में बंद रहेगा। जेल में उसके लिए अलग से व्यवस्था की गई है। उसे अन्य बंदियों से अलग रखा जायेगा और वह किसी भी कैदी से बातचीत नहीं कर सकेगा। पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया था। इसी बीच, झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद गैंगस्टर अमन साहू ने चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा है। अमन साहू के लिए झारखंड से आए वकील ने नॉमिनेशन फॉर्म पर हस्ताक्षर कराए हैं। अमन साहू ने झारखंड हाईकोर्ट में चुनाव लड़ने की अनुमति के लिए कोर्ट में आवेदन भी किया है। वह झारखंड की बरखा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की योजना बना रहा है। बचाव पक्ष के वकील हेमंत सिकरवार ने इस बात की पुष्टि की है।
5 दिन पहले झारखंड से लाया गया है रायपुर :
5 दिन पहले झारखंड जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को सोमवार की रात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रायपुर लाया गया था। उसे जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ और झारखंड की 30 से अधिक सशस्त्र पुलिस बल की टीम मौजूद थी। अमन साहू को रायपुर पहुंचने के बाद सीधे क्राइम ब्रांच के ऑफिस में रखा गया, जहां सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। अमन साहू पर तेलीबांधा में कारोबारी के ऑफिस के बाहर शूटआउट करवाने का आरोप है। गैंग की महिला सदस्य समेत 12 सदस्यों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
6 आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार :
माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM
राजधानी में दहशत का माहौल बनाने वाले शूटर्स गिरफ्तार कर लिए गए थे। इन शूटर्स ने 13 जुलाई को तेलीबांधा क्षेत्र में कारोबारी के ऑफिस के सामने दिन दहाड़े फायरिंग कर दहशत माहौल बनाया था। रायपुर पुलिस ने बताया था कि, तेलीबांधा इलाके में हुए गोलीकांड के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से तीन आरोपियों को हरियाणा से पकड़ा गया है, वहीं तीन आरोपियों को पहले ही गिरफतार किया जा चुका था। पुलिस ने बताया कि, झारखंड के अमनदीप वाल्मीकि गिरोह ने फायरिंग की इस घटना को अंजाम दिया था, इस घटना के बाद से राजधानी में दहशत का माहौल बना।
सभी अमन साहू गैंग के थे मेंबर्स :
पुलिस के मुताबिक ये सभी आरोपी अमन साहू गैंग के अंदर काम करते थे। पुलिस ने बताया कि, आरोपियों को पकड़ने के लिए 10 से 12 टीम दूसरे राज्यों में भेजी गई थीं। 2 को झारखंड से और सिरसा से 4 लोगो को गिफ्तार किया गया है। हालांकि अभी मुख्य शूटर पुलिस की पकड़ से बाहर है। लेकिन पुलिस का कहना है कि, वह मुख्य शूटर के काफी करीब पहुंच गई है, और उसकी किसी भी वक्त गिरफ्तारी हो सकती है।
मधुर भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti



