दिल्ली : रोहिणी क्षेत्र में रविवार की सुबह तेज धमाके की आवाज से अफरातफरी मच गई। धमाके की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन धमाके के बाद धुएं का बड़ा गुबार देखने को मिला। इसके बाद रोहिणी के डीसीपी अमित गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए एक्सपर्ट्स को बुलाया गया है। उन्होंने कहा है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि धमाका किस प्रकार का था और इसका स्रोत क्या है, विशेषज्ञ की टीम ही स्थिति की विस्तृत जानकारी दे पाएगी। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। यह धमाका केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के स्कूल की दीवार के पास हुआ। बम धमाके के तत्काल बाद धुएं का एक बड़ा गुबार भी देखा गया। इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
दिल्ली फायर सेवा विभाग के मुताबिक रोहिणी के प्रशांत विहार क्षेत्र में सीआरपीएफ स्कूल के बाहर धमाके की खबर मिली है।सुबह करीब 7:50 बजे दमकल विभाग को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद दो दमकल गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। हालांकि, अभी तक आग लगने या दीवार को नुकसान पहुंचने की कोई सूचना नहीं मिली है। टीम लगातार क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही है। इस घटना के बाद से पुलिस ने एहतियात के तौर पर कदम उठाये है।
वाहनों और घरों के शीशे टूटे :
धमाके की सूचना के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। सूत्रों के अनुसार धमाके की वजह से आसपास खड़ी गाड़ियों और घरों के शीशे भी टूट गए हैं। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ स्कूल के पास कई दुकानें भी हैं, इसलिए संभावना जताई जा रही है कि यह धमाका किसी सिलेंडर ब्लास्ट का परिणाम हो सकता है।
दिल्ली पुलिस ने की ब्लास्ट की पुष्टि :
माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM
दिल्ली पुलिस के मुताबिक रविवार की सुबह 7 बजकर 47 मिनट पर पीसीआर को सूचना मिली कि सेक्टर 14 रोहिणी के सीआरपीएफ स्कूल के पास बहुत तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ। एसएचओ, पीवी और स्टाफ मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जहां सीआरपीएफ स्कूल की दीवार क्षतिग्रस्त पाई गई और दुर्गंध आ रही थी। पास की दुकान और दुकान के पास खड़ी कार के शीशे क्षतिग्रस्त पाए गए। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। क्राइम, एफएसएल टीम और बम निरोधक दस्ते मामले की जांच में जुटी है।



