उम्र 19 साल, कौन है अनु धनखड़? कम उम्र में बन गई खतरनाक लेडी डॉन।

नई दिल्ली : कहते है अच्छे लोगों की कोई कीमत नहीं होती और बुरे लोगों के सामने हर कोई झुकता है, अच्छाई की कोई कद्र नहीं करता लेकिन बुरे लोगों से हर कोई डरता है, कूछ ऐसा ही सोचते युवा चल निकले है डॉन बनने। इससे युवतियां भी अछूती नहीं है, ऐसे ही दिल्ली के राजौरी गार्डन के बर्गर किंग में हुई हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी हिमांशु भाऊ की गर्लफ्रेंड यानी लेडी डॉन अनु धनखड़ को अब नेपाल से गिरफ्तार कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया है। अनु धनखड़ पर आरोप है कि उसने अमन जून नाम के शख्स को हनी ट्रैप में फंसाकर अपने शूटरों से उसकी हत्या करवाई थी। अनु धनखड़ रोहतक की रहने वाली है और घटना को अंजाम देने से पहले वह दिल्ली के मुखर्जी नगर में अपनी पहचान छिपाकर रह रही थी।

हिमांशु भाऊ की गर्लफ्रेंड थी फरार :

शुक्रवार को  दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की 19 वर्षीय गर्लफ्रेंड को नेपाल से गिरफ्तार किया है वह वहां से अमेरिका भागने की फिराक में थी। गिरफ्तार की गई महिला की पहचान अनु धनखड़ के रूप में हुई है, जिसे ‘लेडी डॉन’ के नाम से जाना जाता है। बर्गर किंग में हुई हत्या के मामले में घोषित अपराधी अनु धनखड़ इस साल 18 जून को से फरार थी। पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) अमित कौशिक ने पीटीआई को बताया, ‘धनखड़ हरियाणा के रोहतक की रहने वाली है और वह बर्गर किंग रेस्तरां में अमन नामक व्यक्ति की हत्या में शामिल थी।’ एफआईआर में कहा गया है कि फास्ट फूड आउटलेट के अंदर अमन जून पर तीन अलग-अलग ब्रांड की 38 गोलियां चलाई गईं। अलग-अलग गोलियों से पता चलता है कि दोनों शूटरों ने दो से ज़्यादा हथियारों का इस्तेमाल किया था। घटना को अंजाम देने के बाद अपने गिरोह के सदस्यों के बीच “लेडी डॉन” के नाम से मशहूर अनु को गुरुवार को कटरा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कैमरे की फुटेज में अपना सामान ले जाते हुए देखा गया था। उसने अपना चेहरा दुपट्टे से ढका हुआ था।

कैसे बन गई लेडी डॉन :

माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM

पुलिस के मुताबिक अनु धनखड़ पढ़ाई में बहुत तेज है और तकनीक का बेहतरीन इस्तेमाल जानती है। कहा यह भी जाता है कि उसे सड़क और गलियों की अच्छी खासी जानकारी है। कुछ इसी तरह की खूबियों की वजह से हिमांशु भाऊ की गैंग में उसका कद तेजी से बढ़ा और बर्गर किंग मर्डर केस के बाद वह सुर्खियों में छा गई। पुलिस ने बताया कि अनु धनखड़ साइकोलॉजी में ग्रेजुएट है और स्कूल में भी पढ़ाई में तेज रही है। अनु के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें हरियाणा के एक मशहूर मिठाई की दुकान के मालिक पर कथित जबरन वसूली का केस भी शामिल है। ऐसे ही यह अपराध की दुनियां रमती गई।

बर्गर किंग में हुई थी अमन की हत्या :

मधुर भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti

इस वर्ष 18 जून को बर्गर किंग में एक युवक अमन की हत्या की गई थी। उसकी हत्या में शामिल तीन आरोपी बाइक से राजौरी गार्डन के बर्गर किंग आउटलेट पहुंचे और दो फूड जॉइंट के अंदर गए जबकि एक बाहर ही खड़ा रहा। अंदर जाने वाले दोनों ने अमन पर करीब से 20-25 राउंड गोलियां चलाईं, जो अंदर एक महिला के साथ बैठा था। अमन की मौके पर ही मौत हो गई। जब हमलावरों ने गोली चलाई, तब रेस्टोरेंट के अंदर 50 से अधिक लोग और 10 कर्मचारी मौजूद थे। अमन का शव बिलिंग काउंटर के पीछे पाया गया था, जिससे पता चलता है कि जब हत्यारों ने गोलियां चलाईं तो उसने भागने की कोशिश की थी। इसके बाद अनु ने राजौरी गार्डन पहुंचने के लिए जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन से ट्रेन ली और हत्या के बाद वह राजौरी गार्डन से शकूरपुर मेट्रो स्टेशन पहुंची।