हैदराबाद (तेलंगाना) : दिवाली को लेकर बाजार सज गया है, हर तरफ त्यौहार का बड़ा माहौल है, लोग पूजा सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं पटाखे भी खरीदने में लगे हुये है, इसी बीच एक बड़ी घटना सामने आई है। ऐसे में जहाँ दिवाली का त्यौहार आने वाला है, तो पटाखों की बिक्री भी धड़ल्ले से हो रही है। लेकिन रविवार शाम को हैदराबाद के सुल्तान बाजार एरिया में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक अवैध पटाखे की दुकान में अचानक आग लगने की वजह से बड़ा हड़कंप मच गया है। जिसके बाद अफरा – तफरी का माहौल बन गया।
घटना को लेकर सामने आया है कि हैदराबाद के सुल्तान बाजार क्षेत्र में पारस फायरवर्क्स के नाम से एक पटाखे की दुकान है। इस दुकान में अचानक आग लग गई और सारे पटाखे एक के बाद एक जलने लगे। अचानक पटाखों की तेज आवाज सुनने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और दुकान के अंदर मौजूदा ग्राहक इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान एक महिला जख्मी भी हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
आग इतनी भीषण थी कि एक रेस्टोरेंट और कई कारें भी इसकी चपेट में आ गए। आग लगने की वजह से एक रेस्टोरेंट और 7-9 कारें जलकर खाक हो गईं, कुछ लोगों के घायल होने की खबरें भी सामने आई है।
सामने आया पुलिस का बयान :
माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM
घटना को लेकर एसीपी सुल्तान बाजार के शंकर का कहना है, कि ‘रात करीब 10.30-10.45 बजे आग पर काबू पा लिया गया था। नजदीकी एक रेस्टोरेंट पूरी तरह जल गया है। 7-8 कारें जल गई हैं। एक महिला को मामूली चोटें आई हैं। पटाखे की दुकान का नाम पारस फायरवर्क्स है। दुकान के पास कोई प्रमाणपत्र नहीं है। यह एक अवैध दुकान थी। हम उनके खिलाफ कार्यवाही करेंगे। रेस्तरां में आग लग गई और इसका असर आसपास भी पड़ा है। आग बुझ गई है। अगर यह रिहायशी क्षेत्र होता तो ज्यादा नुकसान हो सकता था।’ ये एक थोक पटाखा दुकान थी। जिसमें आग लगने से आस-पास भी काफी नुकसान हुआ है। घटनास्थल पर पहुंचीं दो दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का काम शुरू किया था। इसके आसपास के क्षेत्रों में आग फैलने का खतरा भी मंडरा रहा था।



