नदी के ऊपर ऊंचे पुल पर लटक गई यात्रियों से भरी बस, जाने फिर हादसे में क्या हुआ?

मंडला (म.प्र.) : मध्यप्रदेश के मंडला जिले में एक यात्री बस बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। बिछिया थाना के अंतर्गत यात्रियों से भरी बस हलोन पुल से नदी में पलटते पलटते बची है। हादसा घुटास के पास हुआ है। बताया गया कि बस डिंडोरी से बिछिया की ओर जा रही थी। इसमें लगभग 35 यात्री बैठे हुए थे। जिसमें कई महिलाएं भी थीं। यह बस पुल पर लटक गई, जिससे यात्रियों की जान मुश्किल में फंस गई।

इस वजह से हुआ हादसा :

पुल के समीप पहुंचने पर सामने से आ रहे बाईक सवार को बचाने के चक्कर में ड्राईवर ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया। बस पुल से नीचे उतरने लगी तो चालक ने किसी तरह बस को काबू किया। इससे बस पुल के बीच में लटक गई। इस दौरान पुल पर बना डिवाईडर भी टूट गया। घटना के बाद यात्रियों में अफरा – तफरी मच गई, जिसके बाद संयम दिखाते हुये यात्रियों ने समझदारी दिखाई।

यात्रियों ने भी दिखाई सूझबूझ :

बस में बैठे यात्रियों ने भी संयम से काम लिया और धीरे धीरे कर सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। पुल की ऊंचाई लगभग 30 फीट है। ऐसे में अगर बस पुल से गिरती तो बड़ी घटना हो सकती थी। यह घटना मंगलवार शाम पांच बजे की है। सूचना के बाद बिछिया पुलिस मौके पर पहुंची और रात तक क्रेन की मदद से बस को पुल से अलग किया गया। इसमें राहत बात रही की किसी की जान नहीं गई।

घटना का सामने आया वीडियो :

माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि बस किस तरह से हादसे का शिकार होते-होते बची। फिलहाल बस में सवार सभी लोगों की जान बच गई है। बस ड्राईवर की सूझबूझ की हर कोई तारीफ कर रहा है। बस में सवार लोगों की तो एक बार सांस ही अटक गई थी कि वह अब जिंदा बचेंगे भी या नहीं। फिलहाल बस को क्रेन से वहां से हटा दिया गया है। बाकी सब ठीक है, बस क्षतिग्रस्त हो गई है।