मुंबई (महाराष्ट्र) : ऐश्वर्या के साथ बदसलूकी को लेकर सलमान खान काफी चर्चा में थे, उस समय भी सलमान पर बड़ी उँगलियाँ उठी थी, जिसको लेकर सलमान ने खुद को सही साबित करने के लिये तेरे नाम फिल्म को बनवाया था, लेकिन फिर भी लोगों ने सलमान पर विश्वास नहीं किया था, सलमान के कई किस्से लगातार मीडिया की सुर्ख़ियों में छाये रहे। विवेक ओबेरॉय, सोनू निगम, काले हिरण को मारकर खाने, फूटपाथ में सोये लोगों पर कार चढ़ाने, सुभाष घई पर हाथ उठाने से लेकर ना जाने कितने किस्से सलमान के हो चुके है। वहीँ अब फिर एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस सोमी अली ने सुपरस्टार सलमान खान के साथ अपने रिश्तों और लॉरेंस बिश्नोई समेत अन्य कई मुद्दों पर बात की है। आपको बता दें कि सोमी अली ने इन फ़िल्मों में काम किया है : अग्निचक्र (1997), आंदोलन (1995), तीसरा कौन (1994), यार गद्दार (1994)।
उन्होंने भाईजान की एक्स गर्लफ्रेंड्स संगीता बिजलानी और कैटरीना कैफ का भी जिक्र किया है। ऐश्वर्या राय के बारे में भी बात की। सोमी ने ये भी कहा कि लॉरेंस बिश्नोई, सलमान खान से बेहतर हैं। सोमी अली ने ये खास बातचीत की है। जब उनसे पूछा गया कि सलमान खान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी और कैटरीना कैफ के साथ अच्छे संबंध रखते हैं, लेकिन, उनके साथ नहीं। इस पर उन्होंने कहा, ‘सलमान ने मेरे साथ जिस तरह से बर्ताव किया, वैसा किसी और के साथ नहीं किया। संगीता और कैटरीना को सलमान ने उतनी बुरी तरह से प्रताड़ित नहीं किया, जितना कि उन्होंने मुझे किया।’
ऐश्वर्या के साथ भी बुरा व्यवहार किया :
उन्होंने आगे कहा, ‘उन्होंने ऐश्वर्या के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया। मुझे लगता है कि उन्होंने ऐश्वर्या के कंधे की हड्डी तोड़ दी थी, लेकिन, मुझे यकीन नहीं है कि उन्होंने कैटरीना के साथ क्या किया होगा।’ सोमी ने सलमान की तुलना लॉरेंस बिश्नोई से की और कहा, ‘उन्होंने मेरे साथ जो किया है, वह मैं कह सकती हूं कि लॉरेंस बिश्नोई उनसे बेहतर हैं। उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह सलमान ने उन्हें एक बार पीटा था और उनके घर के नौकर ने दरवाजा खटखटाकर विनती की कि उन्हें ना मारें। वहीँ सलमान ने ऐश्वर्या के साथ भी काफी मारपीट की थी।
सोमी का हाल देख तब्बू रोई थीं :
माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM
सोमी अली ने आगे बताया कि एक बार एक्ट्रेस तब्बू उनकी हालत देखकर रोई थी। उन्होंने कहा, ‘मुझे पीठ में बहुत दर्द था और मैं लंबे समय तक बिस्तर पर पड़ी रही। तब्बू मेरी हालत देखकर बहुत रोईं, लेकिन, सलमान उनसे मिलने नहीं आए।’ उन्होंने यह भी बताया कि उनकी मां और उनके करीबी दोस्तों के अलावा किसी को भी सलमान के साथ उनके व्यवहार के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। सलमान ने अधिकतर कलाकारों को प्रताड़ित किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि वह सलमान के साथ अपने रिश्ते को लेकर एक किताब लिख रही हैं, जिसमें सब कुछ विस्तार से बताया जायेगा, कि सलमान कितना बड़ा बदमाश है। मालूम हो कि एक्ट्रेस सोमी अली 90 के दशक में बॉलीवुड में सक्रिय थीं। वह लगभग आठ साल तक सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में रहीं है।
इसके बाद सलमान ने ऐश्वर्या राय को डेट करने और 1999 में भारत छोड़ने के बाद उनसे ब्रेकअप कर लिया था। वह अपना एनजीओ ‘नो मोर टियर्स’ चलाती हैं और मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के पीड़ितों की मदद करती हैं। वहीँ सलमान के अच्छे कामों को लोग ढकोसला कहने लगे है, वहीँ सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही ने भी सलमान को लेकर कहा है कि वह इतने घमंडी है कि काले हिरण की हत्या पर वो माफ़ी नहीं मांगेंगे।
मधुर भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti



