सूरजपुर : जहाँ लोग देशभर में दिवाली की खुशियां मना रहे है, वहीँ कुरुवा गाँव गमगीन हो गया है, खबर है कि सूरजपुर जिले के कुरुवा गांव में अचानक उस समय सन्नाटा छा गया, जिस समय यह खबर सामने आई कि, गांव के ही दो नाबालिग बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। हादसा उस वक्त हुआ जब तालाब में नहाने पांच बच्चे गए हुए थे। उनमें से एक 7 साल की बच्ची एवं एक 5 वर्षीय बच्चा डूब गए। इस घटना के बाद से गाँव में सन्नाटा पसर गया।
यह मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र के कुरुवा गांव का है। यहाँ डूबे बच्चे एक ही परिवार के थे जो गहरे पानी में नहाते समय गहराई में चले गए, जहां उनकी डूबने से मौत हो गई। बच्चों को डूबते देख बाकी बच्चे वहां से भागकर गांव पहुंचे और लोगों को जानकारी दी। लेकिन जब तक लोग वहां पहुंचकर उनको निकाल पाते तब तक दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई। गांव के लोगों द्वारा दोनों बच्चों को निकाला गया। शव मिलते ही गांव में सन्नाटा पसरा गया, इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विधायक पहुंचे मौके पर, परिजनों को मदद का विश्वास दिलाया :
वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रेम नगर विधायक भूलन सिंह मरावी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले को लेकर पुलिस ने जांच की बात कही है।
माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM



