हैदराबाद (तेलंगाना) : देशभर में ड्रग्स की सप्लाई बड़ी मात्रा में विदेशों से हो रही है, ऐसे में शमशाबाद एयरपोर्ट से करोड़ों को ड्रग्स की खेप पकड़ी गई है। आरोपी बड़े ही शातिराना तरीके से ड्रग्स को छिपाकर ला रहे थे, लेकिन एयरपोर्ट अधिकारियों ने उनकी से हरकत नाकाम कर दी और चेकिंग के दौरान उन्हें धर दबोचा। जानकारी के मुताबिक, ड्रग्स की कीमत 7 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है, करोड़ों रूपये की ड्रग्स कई बार पकड़ाई है।
यहाँ प्रदेश में आए दिन नए-नए तरीकों से नशे की सप्लाई लगातार हो रही है। कुछ महीनों के भीतर बार-बार इस तरह की घटनाएं चर्चा का विषय बन गई हैं, देशभर में लगातार ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ में आ रही है। अब डीआरआई अधिकारियों ने शमशाबाद हवाई अड्डे पर 7 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की हो।
7.1 किलोग्राम आंकी गए वजन :
ये ड्रग्स हाइड्रोफिलिक खरपतवार के रूप में लाई गईं थी। अधिकारियों ने 7.10 किलोग्राम हाइड्रोफिलिक खरपतवार जब्त किया है। इसी सिलसिले में बैंकॉक से हैदराबाद आए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। राज्य में नशे पर लगाम लगाने के लिए सरकार कड़े कदम उठाने की बात कर रही है लेकिन नशा सप्लाई करने वाले गिरोहों पर रोक नहीं लग पा रही है। सीएम रेवंत रेड्डी ने पहले ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिया है कि तेलंगाना को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। वहीँ छत्तीसगढ़ , ओड़िशा और मध्यप्रदेश में गांजे की सप्लाई चरम पर है, और पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते देशभर में ड्रग्स का कारोबार बड़े पैमाने पर हो रहा है।
माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM
इससे पहले भी अगस्त माह में भी 1 करोड़ का सोना पकड़ा गया था। आरोपी ने उस दौरान जूते में और बैग में ये सोने छिपाए हुए थे। आरोपी से लगभग 1390 ग्राम सोना बरामद किया गया था। विविध तरीकों से तस्करी को अंजाम दिया जाता है, लेकिन एअरपोर्ट पर ये सब पकड़ में आ ही जाते है।



