दुर्ग/भिलाई : अमित जोश नाम के बदमाश का भिलाई में बड़ा दबदबा था, लोग उससे काफी परेशान थे। अब भिलाई नगर थाना क्षेत्र के कुख्यात गुंडा बदमाश अमित जोश को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है, यह बड़ी खबर सामने आई है। टाउनशिप के जयंती स्टेडियम के पास पुलिस ने बदमाश का एनकाउंटर किया। टाउनशिप में दो युवकों पर गोली चलाने के बाद से अमित जोश करीब तीन महीने से फरार था। शुक्रवार की शाम को उसे जयंती स्टेडियम के पास देखा गया। उसने पुलिस की गाड़ी पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी थी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और उसे मार गिराया, इसके बाद से उसका खात्मा हो चूका है।
अमित जोश पर शहर के ग्लोब चौक क्षेत्र में फायरिंग करने का आरोप है। जैसे ही अमित ने पुलिस की टीम को देखा उसने अचानक फायरिंग शुरू कर दी थी, इसके बाद पुलिस की टीम ने भी जवाबी कार्यवाही की जिसमें वो मारा गया। यह पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र का है। आरोपी अमित जोश भिलाई के ग्लोब चौक में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी था। वह पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था। जिसकी तलाश पुलिस बड़ी सरगर्मी से कर रही थी।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
पुलिस को इस मामले में इनपुट मिला था कि अमित वापस भिलाई आ गया है। इसके बाद पुलिस ने प्लानिंग कर उसकी घेराबंदी की। पुलिस की टीम जयंती स्टेडियम के पीछे पहुंची। वहां उन्होंने अमित को घेर लिया। इसी बीच बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में अमित को गोली लगी और वो मारा गया। अमित जोश और उसके साथियों ने ग्लोब चौक में फायरिंग की थी, इसमें एक युवक बुरी तरह घायल हो गया था। इसके बाद कार्यवाही करते हुए गैंग के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, तो वहीं अमित जोश तब से फरार था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इस तरह से एक अपराधी का अंत हो गया।



