छठ घाट पर तोड़फोड़, फेंकी पूजा सामग्री, ताजीमुल समेत 5 नाबालिग पकड़ाये।

पूर्णिया (बिहार) : बिहार में आज से पहले कभी भी छठ घाट और छठ व्रतियों को नुकसान पहुंचाने की घटना नहीं हुई है। पूर्णिया में छठ घाट पर तांडव मचाया गया है। बदमाशों ने छठ घाट को पूरी तरह तहत- नहस कर दिया है। तस्वीरों में दिख रहा है कि कितनी नफरत मन में लेकर बदमाश आए होंगे। उन्होंने घाट पर लगाए गए केले को तोड़ दिया है। पूजा सामग्री को फेंकने का काम किया है। घाट को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया है। तोरण द्वार पर लगाए गए केले के थंभ व गन्ना लगाकर की गई सजावट को तोड़ दिया। पंडाल में लगाए गए गुब्बारे फोड़ डाले। ये घटना पूर्णिया ही नहीं पूरे बिहार को शर्मसार करने वाली है।

घटना में सामने आया है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने छठ घाट में तोड़फोड़ कर माहौल खराब करने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया है और हालात सामान्य बने हुए हैं, पीड़ित पक्ष के लोग काफी आक्रोशित है। बायसी क्षेत्र में छठ घाट पर तोड़फोड़ के बाद 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ताजीमुल के साथ पांच नाबालिग पकड़े गए हैं। पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और छठ घाट को व्यवस्थित करवाने में सहयोग किया।

घटना के बाद छठ व्रतियों ने गांव के मनचलों और बदमाशों पर आरोप लगाया है, जो कि मुस्लिम समुदाय के बताये गये है। यह घटना बायसी थाना क्षेत्र के हरिणतोड़ पंचायत के माला गांव की बताई जा रही है। जानकारी साझा करते हुए छठ व्रतियों ने कहा कि वे लोग संध्या अर्घ्य के बाद अपने घर लौट रहे थे। उसी बीच रास्ते में मौजूद सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने में जुटे कुछ शरारती तत्वों ने छठ घाट पर हमला बोल दिया। पूर्णिया सहित पश्चिम चंपारण और जमुई से भी ऐसी घटनायें सामने आई है।

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है:  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

इस मामले पर पुलिस की तरफ से कहा गया है कि शुक्रवार को बायसी थानान्तर्गत माला गांव में नदी किनारे बने छठ घाट को कुछ असमाजिक तत्वों ने नुकसान पहुंचाया था। इस घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार बायसी थाना के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए छठ घाट को नुकसान पहुंचाने वाले असमाजिक तत्वों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। छठ घाट को पुनः सुसज्जित कर शांतिपूर्ण तरीके से छठ पर्व मनाया जा रहा है।

पप्पू यादव बोले – पूरे समुदाय को बदनाम करना उचित नहीं

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने छठ पूजा  के मौके पर बायसी में हुई घटना के बाद कहा कि भाजपा वाले किसी भी मुद्दे को धर्म और मजहब से जोड़ कर देखते हैं। किसी एक व्यक्ति की गलती के कारण पूरे समुदाय को बदनाम करना कहीं से उचित नहीं है। कुछ लोग एक व्यक्ति के कारण पूरे समुदाय को बदनाम करते हैं। इस मामले में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर पहुंचकर काम किया गया है और सब कुछ सामान्य है। ऐसे में अब कोई मतलब नहीं रह जाता है।