रायपुर : राजधानी में उपचुनाव का माहौल जिसको लेकर आचार संहिता लगी हुई है, सभी प्रत्याशी अपने – अपने प्रचार में लगे हुये है। आगामी उपचुनाव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में थाना पुरानी बस्ती और सीआरपीएफ की डी-62 कंपनी ने बुढ़ेश्वर चौक और पंकज गार्डन के पास चेकिंग पॉइंट स्थापित किए थे। इन चेकिंग पॉइंट्स पर की गई सख्त तलाशी के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को रोका और उसके चालक से बाइक के बारे में पूछताछ की गई, उसकी जांच की गई।
इसी दौरान पुलिस ने जब वाहन चालक से काले रंग के बैग की तलाशी ली, तो उसमें 8 लाख रुपये की नगदी राशि मिली। इस भारी रकम के बारे में जब वाहन चालक से वैध दस्तावेज दिखाने को कहा गया, तो वह कोई दस्तावेज दिखा नहीं सका। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उक्त राशि को जब्त कर लिया और आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में जिला मॉनिटरिंग सेल को भेज दिया, जहाँ उस रकम को लेकर जांच की जायेगी और आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
यह कार्यवाही प्रशासन की कड़ी निगरानी और चुनावी प्रक्रिया के प्रति सख्त रवैये का हिस्सा है। आचार संहिता के तहत, चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या मनी ट्रांसफर पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा यह कदम उठाया गया है। पुलिस ने साफ किया कि चुनावी माहौल में अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही बिना किसी भेदभाव के की जायेगी। सालभर पहले राज्य चुनाव में भी कई लोग बड़ी रकम ले जाते हुये पकड़ाये थे। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे आचार संहिता का उल्लंघन करने से बचें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में संशामिल न हों।



