कोरबा : ऊर्जा नगरी कोरबा में जीएसटी की टीम ने कबाड़ व्यापारी के यहाँ छापा मारा है। टीम द्वारा कबाड़ व्यवसायी मुकेश साहू उर्फ बरबट्टी के गोदाम और घर पर छापामार कार्यवाही की है। रायपुर से आई टीम के द्वारा घर और गोदाम दोनों में छापेमारी की गई है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा शहर के राताखार क्षेत्र में कबाड़ का व्यवसाय करने वाले मुकेश साहू उर्फ बरबट्टी के गोदाम और घर पर जीएसटी की टीम ने छापामार कार्यवाही की। रायपुर से आई टीम के द्वारा घर और गोदाम दोनों में छापेमारी की गई। विभाग की यह कार्यवाही पूरी तरह से गोपनीय ढंग से हो रही है, इस कारण छापेमारी की वजह सामने नहीं आ सकी है। कुछ ही दिनों पहले कबाड़ कारोबारियों पर शिकंजा कसने की बात सामने आई थी, की कबाड़ के सामान में बड़ी टैक्स चोरी की जा रही है।
टैक्स चोरी को लेकर पड़ा छापा :
मामले में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सर्विस टैक्स में चोरी करने को लेकर जीएसटी ने यह छापा मारा है। विभाग की यह कार्यवाही दिनभर जारी रही है। इस कार्यवाही से कबाड़ के व्यवसाय में लिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिती देखी जा रही है। वहीँ कबाड़ कारोबारियों के पास से कई बार चोरी का काफी माल भी पकड़ाता रहा है, वहीँ अब प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से अवैध कबाड़ का व्यापार पूरी तरह से बंद है। लेकिन मुकेश साहू जीएसटी बिल के दम पर चोरी के कबाड़ की खरीदी- बिक्री करता था, ऐसी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि रायपुर से जीएसटी टीम चारपहिया वाहन मे सवार होकर दोपहर लगभग एक बजे कोरबा पहुंची और घर पर दबिश दी गई, जहां तमाम दस्तावेज की जांच शुरू की गई। जांच में क्या मिला हिया अभी तक सामने नहीं आ पाया है।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA



