रायपुर : एक कलयुगी बेटे ने छोटे से विवाद पर गुस्से में अपने पिता की जान ले ली, जिस पिता ने जिंदगीभर उसका भरण पोषण किया, उसने उसी की जान ले ली, मामला है खरोरा क्षेत्र में एक युवक ने मामूली बात पर अपने पिता की लकड़ी से पीट-पीटकर हत्या कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक केसला निवासी मुकेश महिलांगे का रविवार की शाम अपने पिता 55 वर्षीय ननकू राम महिलांगे से झगड़ा हो गया था, जिसके बाद विवाद बढ़ता गया।
दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि ननकू ने अपने बेटे मुकेश पर हाथ उठा दिया। इससे मुकेश काफी गुस्से में आ गया और उसने आव देखा ना ताव लकड़ी से अपने पिता ननकू पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिये। इससे ननकू को गंभीर चोटें आई और कुछ ही देर में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने अपराध दर्ज आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिजन हत्या की वारदात से अंजान थे। परिवार के लोग जब खेत पर पहुंचे, तो पड़ोसियों ने घटना की जानकारी दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पंचनामा बनाने के बाद मामला दर्ज किया गया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA