रिश्वतखोर अधिकारी का हुआ विडियो वायरल, छोटे से काम के मांगे हजार रूपये, देखें विडियो।

कवर्धा : सरकारी विभागों में ऐसा हो ही नहीं सकता की आम आदमी का काम ना पड़े, ऐसे में हर छोटे से छोटे काम के लिये भी आम आदमी को रिश्वत देने के लिये मजबूर होना पड़ता है, वो उस आम आदमी को विविध प्रकार की टैक्स सरकार को पहले ही दे चूका होता है, हर सरकारी विभाग में रिश्वत के बिना कोई काम करवा पाना बड़ा ही मुश्किल है। ऐसे ही छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पंचायत सचिव के रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। सचिव ने जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए 1 हजार रूपये रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं पीड़ित व्यक्ति ने सचिव पर अभद्रता का भी आरोप लगाया है। वहीं अब मामला सामने आने के बाद लोग सचिव पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। 

दरअसल यह पूरा मामला कबीरधाम के पंडरिया तहसील के ग्राम कोयलारी कांपा का है। यहां के ग्रामवासी भारत जांगड़े ने पंचायत सचिव मालिक राम गोयल पर लगाया रिश्वत मांगने और अभद्रता का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप लगाते हुए कहा कि, सचिव ने पद का दुरुपयोग किया है, मेरे पास वीडियो सबूत के रूप में मौजूद है। ऐसे ही कई अन्य मामले पहले भी सामने आ चुके है।

ग्रामीणों ने की कार्यवाही की मांग :

यह मामला सामने आने के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। ग्रामीण भ्रष्टाचार में लिप्त पंचायत सचिव को तत्काल पद से मुक्त कर उचित कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं। राज्य में आए दिन छोटे-छोटे कामों के लिए सरकारी कर्मचारियों के रिश्वत मांगने का मामला सामने आता रहता है। जिसके चलते लोग सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं, लोगों का कहना है कि सरकार विकास के नाम पर कोई टैक्स लेती है और फिर उसे मेन्टेन करने के नाम पर शुल्क लेती और फिर रिश्वतखोरी का भी शिकार होना पड़ता है।

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है:  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA