प्राचीन मंदिर से भगवान की मूर्ति चोरी, मंदिर को पहुंचाई क्षति, मामला धर्मनगरी डोंगरगढ़ का।

डोंगरगढ़ : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है। मामला सामने आया है जिसमें मंदिर में मूर्तियों की चोरी और नुकसान पहुंचाने के कारण ग्रामीणों और हिन्दूवादी संगठनों में नाराजगी है। घटना से आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। वहीं इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर तहसीलदार पहुंचे। समझाईश देने के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया। घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में काफी आक्रोश है।

दरअसल, यह पूरा मामला डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम चिद्दों का है। जहां बीते रविवार को गांव के बाहर स्थित प्राचीन मंदिर में स्थापित भगवान की मूर्तियों को नुकसान पहुंचा गया था। वहीँ मंदिर में कुछ मूर्तियों की चोरी का मामला भी सामने आया था। जिसके बाद से ग्रामीण और हिन्दू संगठन लगातार दोषियों पर कार्यवाही और मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग कर रहे थे। लेकिन प्रशासन से उन्हें कोई भी सकारात्मक जवाब नहीं मिल रहा था, जिसके बाद वो सभी आक्रोशित हो गये। 

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है:  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

मामले में समाधान नहीं मिलने और प्रशासनिक अधिकारियों से जवाब नहीं मिलने के कारण आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों और हिन्दू संगठन ने डोंगरगढ़ चिद्दों मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। वहीं चक्काजाम की जानकारी लगते ही मौके पर तहसीलदार पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को समझाईश दी गई और कार्यवाही का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।