स्वास्थ्य : गड़बड़ाती दिनचर्या और गलत खानपान के कारण कब्ज की समस्या बढ़ जाती है, यश पाचन शक्ति कमजोर होने अथवा भोजन के सही तरह से न पचने का कारण होता है। सर्दियों में गर्म चीजों का सेवन ज्यादा करने और कम पानी पीने का कारण कब्ज, गैस, एसिडिटी और बदहजमी से लोग लगातार परेशान रहते हैं। कई बार घंटो पॉट पर बैठे रहने के बाद भी पेट ठीक से साफ नहीं होता, किसी – किसी को दो बार भी जाना पड़ जाता है। अगर आपको भी ऐसी ही समस्या रहती है। कब्ज या बवासीर के मरीज हैं तो डाइट में इस एक फल को जरूर शामिल करें। इसे दिन में 1 बार खाने से ही अगर दिन आपको पेट एकदम साफ हो जायेगा। फाईबर से भरपूर ये फल सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है।
कब्ज दूर करने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए?
पुरानी से पुरानी कब्ज को दूर करने का दम इस फल में है। सर्दियों में आने वाले हरे और हल्के पीले रंग के अमरूद (जाम) कब्ज और बवासीर में फायदेमंद फल माना जाता है। अमरूद खाने से सुबह मिनटों में पेट साफ हो जाता है, यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करने का बेहतर उपाय है, इसे अपनी शारीरिक जरूरत के अनुसार मात्रा में ले। अमरूद को पेट और पाचन के लिए बहुत ही अच्छा फल माना गया है। अगर आप रोजाना 1 अमरूद दिन में खाते हैं तो कब्ज की समस्या हमेशा दूर रहेगी। फाईबर से भरपूर अमरूद बवासीर में सबसे असरदार फल माना गया है।
कब्ज में सबसे फायदेमंद फल कौन सा है?
दिन में किसी भी वक्त एक पका अमरूद जरूर खाएं। आप अमरूद को हल्का काला नमक लगाकर भी खा सकते हैं। इससे अमरूद का स्वाद काफी बढ़ जाता है। अमरूद को पाचक माना जाता है। इसलिए जिनका पेट साफ नहीं होता उन्हें अमरूद जरूर खाना चाहिए। हल्का पका अमरूद खाने से ज्यादा लाभ होगा। वहीँ मौसमी फलों को अपने आहार में शामिल करना बेहतर होता है।
अमरूद खाने के फायदे :
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
अमरूद में सेब से भी ज्यादा गुण पाए जाते हैं। सर्दियों में अमरूद सबसे गुणकारी फल माना जाता है। अमरूद में भरपूर विटामिन सी पाया जाता है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता और पाचन शक्ति बढ़ती है। आयरन की कमी होने पर अमरूद का सेवन करना चाहिए। अमरूद में पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर होता हैं, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और हार्ट हेल्थ में सुधार आता है। लो कैलोरी होने के कारण अमरूद वजन घटाने में भी मदद करता है। डायबिटीज के रोगियों के लिए भी अमरूद बहुत ही फायदेमंद फल माना जाता है।



