देवेंद्र फडणवीस फिर से बने मुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे-अजित पवार बने डिप्टी सीएम। प्रधानमंत्री सहित शामिल हुई कई हस्तियाँ।

मुंबई (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से चल रही सियासी गहमागहमी के बीच गुरूवार (5 दिसंबर) को महायुति गठबंधन की नई सरकार बन गई. महाराष्ट्र को अपना नया मुख्यमंत्री मिल चुका है। देवेंद्र फडणवीस ने आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इस कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र के आजाद मैदान में किया गया था। आजाद मैदान के बाहर भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के होर्डिंग्स भर-भर कर लगाए गए। दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में एक भव्य समारोह में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी मिली है।

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है। देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार मुख्यमंत्री के तौर पर प्रदेश की कमान संभाली है। इससे पहले वाली सरकार में एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री थे जबकि भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी के अध्यक्ष अजित पवार डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब नई सरकार में नेतृत्व बदल गया है, अब सभी को नये पदों पर जिम्मेदारी दी गई है। 

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री सहित कई नेता हुये शामिल :

मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई केंद्रीय मंत्री, महायुति गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता और कई राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम ने भी शिरकत की। नाराजगी की अटकलों के बीच अंतिम समय में शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने डिप्टी सीएम पद स्वीकार करते हुए शपथ ले ली। हायुति घटक दलों के नेताओं और शिवसैनिकों के अनुरोध पर एकनाथ शिंदे ने डिप्टी सीएम के पद को स्वीकार कर लिया। बुधवार को इसे लेकर एकनाथ शिंदे ने कहा था कि इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने मेरी मदद की थी सीएम बनने में। आज मैं देवेंद्र फडणवीस की मदद कर रहा हूं। वहीं अजित पवार ने कहा था कि महायुति की सरकार चलाने में हम अपना शत प्रतिशत देंगे।

महायुति गठबंधन के नेताओं ने राज्यपाल से की थी मुलाकात :

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है:  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

देवेंद्र फडणवीस को बुधवार (4 दिसंबर) को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था,. इसके तुरंत बाद सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की। इसमें देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार मौजूद रहे और गठबंधन का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा गया। विधान भवन में आयोजित विधायक दल की बैठक में गुजरात के पूर्व CM और भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय रूपाणी ने घोषणा की कि देवेंद्र फडणवीस को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है।

शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन पहुंचा?

देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार के शपत ग्रहण समारोह में अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों, कैबिनेट मंत्रियों व अन्य नेताओं के अलावा फिल्मी, खेल जगत व उद्योग जगत के सितारे भी पहुंचे। इस कार्यक्रम में मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी, देवेंद्र कुमार उपाध्याय, श्रीराम नेने, माधुरी दीक्षित, विक्की कौशल, खुशी कपूर, रूपा गांगुली, शालिनी पिरामल, सिद्धार्थ रॉय, नीता अंबानी, राधिका अंबानी, नोअल टाटा, दीपक पारीख, कुमार मंगलम बिरला, अजय पीरामल, उदय कोटक, शाहरुख खान, सलमान खान, सचिन तेंदुलकर, अंजलि तेंदुलकर, दिलीप संघवी, अनिल अंबानी, रणबीर कपूर, रणबीर सिंह, गीतांजलि किरलोस्कर, मानसी किरलोस्कर, बीरेंद्र सराफ, रोहित शेट्टी, बोनी कपूर, एकता कपूर, श्रद्धा कपूर, जय कोटक, विक्रांत मैस्सी, जयेश शाह, सहित कई हस्तियाँ शामिल होने के लिए पहुंची।

महायुति को विधानसभा चुनाव में कितनी सीटें मिलीं?

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

महाराष्ट्र में एक ही फेज में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी जबकि 23 नवंबर को चुनाव के परिणाम आए थे। महायुति गठबंधन को राज्य की कुल 288 विधानसभा सीटों में से 230 सीटों पर शानदार जीत मिली। गठबंधन के सहयोगी शिंदे गुट की शिवसेना को 57, जबकि अजित पवार गुट एनसीपी को 41 सीटों पर जीत मिली। उधर, विपक्षी MVA ने कुल 46 सीटों पर जीत दर्ज की।