मुंबई (महाराष्ट्र) : नितेश तिवारी की रामायण का बजट 835 करोड़ रूपये के लगभग है, पहला और अहम रोल भगवान राम का है, जिसे रणबीर कपूर निभाते दिखेंगे. साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आएंगी, जबकि एक्टर यश रावण के रोल में दिखाई देंगे। सनी देओल हनुमान की भूमिका निभाएंगे. लारा दत्ता कैकेयी के रोल में नजर आएंगी। एक्ट्रेस शीबा चड्ढा मंथरा के रोल में दिखेंगी। रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म रामायण पिछले 1 साल से चर्चा में है। नीतेश तिवारी की फिल्म रामायण 2026 में रिलीज होने के लिए तैयार है।
अब मुख्य स्टारकास्ट रामायण की प्रोडक्शन टीम द्वारा पूरी कर ली गई है और टीवी अभिनेता रवि दुबे को लक्ष्मण के रूप में चुन लिया गया है। टीवी के हैंडसम स्टार रवि दुबे रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड आने वाली फिल्म रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। टीवी एक्टर रवि ने खुद इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, ‘हां, मैं अपने निर्माताओं की अनुमति से रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभा रहा हूं। मैं नमित सर, नितेश सर को मुझे चुनने और मुझ पर विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।’
कौन हैं रवि दुबे?
रवि दुबे एक मशहूर टीवी स्टार हैं, जिन्होंने 16 से ज्यादा टीवी शोज में काम किया है। उनका जन्म 23 दिसंबर 1983 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। रवि ने अपने करियर की शुरुआत 2006 में प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक सीआईडी से की थी, जिसमें उन्होंने रोनित नाम का किरदार निभाया था। इस सीरियल से रवि को थोड़ी पहचान मिली और उन्होंने शोबिज की दुनिया में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। इसके तुरंत बाद रवि को 2007 में अपना टीवी सीरियल ‘बाबुल की बिटिया चली डोली सजा के’ मिला। इस सीरियल में रवि ने वीर कपूर की भूमिका निभाई है। कुछ सीरियल और किरदार के बाद रवि मशहूर हो गए। रवि को अभिनेत्री सरगुन मेहता से प्यार हो जाता है। वे कुछ महीनों की डेटिंग के बाद उन्होंने 2013 में शादी कर ली थी।
रामायण 2026 में रिलीज होगी :
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
निर्देशक नितीश तिवारी, जो दंगल और छिछोरे जैसी अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, 2026 में अपनी रामायण फिल्म से तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म हिंदू महाकाव्य रामायण पर आधारित है। फिल्म में रणबीर कपूर राम का किरदार निभाएंगे और दक्षिण अभिनेत्री साई पल्लवी सीता का किरदार निभाएंगी। अब रवि दुबे पर्दे पर लक्ष्मण का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म को लेकर फैन्स भी काफी उत्साहित हैं। गौरतलब है कि रामायण पार्ट वन दीवाली 2026 यानी 8 नवंबर पर रिलीज होने वाली है, जबकि रामायण पार्ट 2 दीवाली 2027 यानी अक्टूबर 28 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।



