पुष्पा-2 की एक दिन की लाखों की ‘कमाई’ लूटकर ले गये लुटेरे, ऐसे दिया घटना को अंजाम….।

भिलाई : पेट्रोल पम्पों पर तो लूट की कई घटनायें सुनी है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी ने सिनेमा हॉल में ही लूट की घटना को अंजाम दिया हो, लेकिन यह सच है, भिलाई-3 के मुक्ता टाॅकीज में सोमवार की भोर में लूट की घटना हुई है। दो बदमाशों ने टाॅकीज के गार्ड को बंधक बनाकर लॉकर रूम से एक लाख 32 हजार रुपये नकद और सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर लूट लिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुरानी भिलाई पुलिस और एसीसीयू की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। टाॅकीज में लगे कैमरों का डीवीआर न होने के कारण वहां से आरोपियों का सुराग नहीं मिल सका है। क्षेत्र में अन्य स्थानों पर लगे कैमरों से बदमाशों का सुराग तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। जिसको लेकर पुलिस ने अपनी कार्यवाही भी शुरू कर दी है।

उक्त घटना में सामने आया है कि मुक्ता टाॅकीज भिलाई-3 में अभी फिल्म पुष्पा-2 का प्रदर्शन किया जा रहा है। रविवार के पूरे शो हाउस फुल रहे। ऑनलाईन बुकिंग के साथ ही दर्शकों ने काउंटर से भी टिकट खरीदे थे। पुष्पा दो इस समय हर जगह हाउसफुल चल रही है। काउंटर से बिके टिकटों की कुल रकम एक लाख 32 हजार रुपये को टाॅकीज के ही लाकर में रखा गया था। सोमवार को उसे बैंक में जमा किया जाने वाला था। लेकिन, उसके पहले ही लुटेरों ने उसे लूट लिया।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

घटना में सामने आया है किसोमवार की भोर में दो बदमाश टाॅकीज पहुंचे और वहां के गार्ड नोहर देवांगन से मारपीट कर उसे लॉकर के बगल वाले कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद लॉकर की चाबी लेकर वहां से एक लाख 32 रुपये नकद और सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर चोरी कर ले गए। सुबह टाॅकीज के कर्मचारी वहां पर पहुंचे तो उन्होंने गार्ड को कमरे से बाहर निकाला गया। इसके बाद टाॅकीज के मैनेजर दीपक कुमार को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत की गई।