अंबिकापुर : राज्य में गौतस्करी लगातार हो रही है, ऐसे में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से गाय की हत्या का मामला सामने आया है। यहाँ दो आरोपी गाय काटकर खाने की तैयारी में थे। इतने में ही मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यवाही की। पुलिस ने गाय के मांस सहित आरोपी कंदा कोरबा और सोमारसाय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह घटना लुंड्रा थाना क्षेत्र के मंदरिया पारा कोरंधा गांव की है, इस क्षेत्र से ऐसे कृत्य पहले भी सामने आ चुके है, वहीँ गौ तस्करों को लेकर भी पुलिस मुस्तैदी से कार्यवाही कर रही है।
गौ तस्करों पर कड़ा एक्शन :
बीते महीने जशपुर जिले की पुलिस लगातार गौ तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की गई थी। इसी दौरान पुलिस ने दो पिकअप वाहनों की चेंकिग की थी। जिसमें 25 नग मवेशियों को बरामद किया गया था। उनमें से तीन मवेशियों की मौत हो गई थी। देर रात दो पिकअप वाहन में कई मवेशियों को भरकर अवैध रूप से ले जा रहे थे, इसमें मवेशियों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था।
इसके बाद 7 थानों की पुलिस जगह- जगह पर चेंकिग पाइंट बनाकर वाहनों की चेंकिग की जा रही थी। संदिग्ध वाहनों को रोकाकर उसे पूछताछ कर रही थी। तभी दो पिकअप चालक पुलिस को देख भागने लगा और दूर जाकर कीचड़ में वाहन को फंसा दिया था। इसके बाद वाहन को छोड़कर जंगल की रास्ते से फरार हो गया था, यह मामला भी काफी सुर्ख़ियों में रहा था।
सोनक्यारी थाना में 22 मवेशियों को रखा गया था:
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
साथ ही पिकअप वाहन को फंसा देखकर पुलिस ने वाहनों की चेंकिग की थी। जिसमें 25 मवेशियों को अवैध रूप से भरकर ले जा रहा था। जिसमें से 3 मवेशियों की मौत हो गई थी। हालांकि 22 मवेशियों को सोनक्यारी थाना में रखा गया है। इसके बाद पुलिस ने कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। वहीँ अब तक इस मामले में क्या हुआ जानकारी सामने नहीं आ पाई है।



