साल 2025 में ये राशियां होंगी शनि की कुदृष्टी में, इन जातकों का शुरू होगा साढ़ेसाती, उठाना पड़ेगा बड़ा नुकसान।

ज्योतिष : जहाँ भगवान फल का परिणाम नहीं देते वहां, न्याय के देवता शनि देवता व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते है, ऐसे में शनि को न्याय के देवता कहा गया है। अब नए साल में 2025 में 4 ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। सबसे पहले 29 मार्च को शनि कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 14 मई को बृहस्पति वृषभ राशि से मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 18 मई को राहु और केतु कुंभ और सिंह राशि में गोचर करेंगे। शनि के राशि परिवर्तन से कुछ की साढ़ेसाती खत्म होगी, कुछ का दौर बदलेगा और कुछ की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। इस मामले ज्योतिष चिराग दारूवाला से जानकारी मिली है कि शनि की साढ़ेसाती कब शुरू होगी और किस पर खत्म होगी। शनि के कुंभ राशि में होने से मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोग शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव में हैं। शनि जब कुंभ से मीन राशि में जाएंगे तो मेष राशि पर उनकी साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी।

1. मेष 

आपकी राशि मेष पर साढ़ेसाती 29 मार्च 2025 से शुरू होकर 31 मई 2032 तक रहेगी। हालांकि बृहस्पति के सहयोग के कारण साढ़ेसाती का आप पर बुरा असर नहीं होगा। इन सभी का प्रभाव आपकी कुंडली में ग्रह दशाओं के आधार पर पड़ेगा।

2. मकर 

मकर राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है। मकर राशि पर साढ़ेसाती 26 जनवरी 2017 से शुरू हुई थी, जो 29 मार्च 2025 को खत्म होगी। यानी साल 2025 में आपको शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी। आगे के रास्ते खुलेंगे।

3. कुंभ 

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

शनिदेव 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं और तब से इसी राशि में हैं। शनि का राशि परिवर्तन 29 मार्च 2025 को होगा जहां वे मीन राशि में प्रवेश करेंगे और शनि 2028 तक इसी राशि में रहेंगे। कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव 3 जून 2027 तक रहेगा। हालांकि इस राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से 23 फरवरी 2028 को राहत मिलेगी। यानी शनि की साढ़ेसाती साल 2025 में आप पर रहेगी। इन जातकों को शनिदेव पर तेल, तिल, कपड़ा और उड़द प्रति शनिवार को चढ़ाना चाहिये।

4. मीन 

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू होगी और इसका पहला चरण 29 मार्च 2025 तक रहेगा और मीन राशि पर साढ़ेसाती 7 अप्रैल 2030 तक रहेगी। मीन राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव रहता है। आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू होगी और इसका पहला चरण 29 मार्च 2025 तक रहेगा और इस राशि पर साढ़ेसाती 7 अप्रैल 2030 तक रहेगी। इस समय नियमानुसार रोज शनि चालीसा का पाठ करना बेहतर होगा।