कवर्धा : एक जानकारी के अनुसार देशभर में दो करोड़ से ज्यादा अवैध प्रवासी है, जिसमें असम में सबसे ज्यादा है, वहीँ ये अवैध प्रवासी देशभर में जगह जगह फैले हुये है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले की पुलिस बिना वैध दस्तावेज के रहने वाले लोगों के ऊपर लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी बीच फिर पुलिस ने अवैध रूप से निवास कर रहे 24 लोगों की पहचान की है। ये सभी लोगों बिना किसी वैध दस्तावेज के होटलों और ढाबों में रह रहे थे। वहीं अब तक 39 लोगों पर कार्यवाही हो चुकी है। वहीं शुक्रवार को कवर्धा में 13 और चिल्फी में 2 संदिग्ध मिले थे, ये लोग जगह – जगह फैले हुये है।
दरअसल, कवर्धा पुलिस अवैध प्रवासियों पर लगाम लगाने पुलिस का सघन अभियान चला रही है। इसी बीच आज फिर 24 लोगों की पहचान की गई है। जो बिना वैध दस्तावेज में होटल ढाबों में रह रहे थे। इन सभी लोगों पर पुलिस ने BNSS की धारा 128 के तहत कार्रवाई की है। साथ ही इस दौरान पुलिस ने होटल, ढाबा संचालकों को भी चेतावनी दी है।वहीं बिना दस्तावेज के रहने वाले पर कार्यवाही जारी है। ऐसे ही राज्य के कई जगहों पर ऐसे अवैध प्रवासियों की काफी संख्या हो सकती है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y



