स्कूल में अश्लील हरकत करने वाला चपरासी पुलिस की गिरफ्त में, विडियो बनाने वाला भी धरा गया।

कांकेर : जिले के स्कूल परिसर में छात्रा से अश्लील हरकत करने वाले चपरासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही आरोपी का छात्रा से अश्लील हरकत करते हुए चपरासी का वीडियो वायरल करने वाले को भी आरोपी बनाया गया है।  पुलिस ने अलग- अलग धाराओं में की दोनों की गिरफ्तारी की है। यह मामला छोटे बेतिया थाना क्षेत्र का है। उक्त घटना में आरोपी चपरासी का छात्रा से अश्लील हरकत करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। यह मामला छोटे बेतिया थाना क्षेत्र का है।

छात्रा के साथ कर रहा था अश्लील हरकत :

जिले के अंदरूनी क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक स्कूल में चपरासी का छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद प्राचार्य बीएल मंडावी द्वारा 10 दिसंबर को चपरासी को कारण बताओ नोटिस दिया गया। जिसमें चपरासी प्रकाश साहा ने कहा कि, परिजनों के बीमार होने पर छात्रा रो रही थी, इसलिए उसे गले लगा समझा रहा था। चपरासी ने छात्रा को बहन बताया था। मामले में सामने आया था कि जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच टीम गठित कर आगे की कार्यवाही की जायेगी। 

इस प्रकार की हुई कार्यवाही :

मामले में छोटे बेठिया के शासकीय स्कूल के प्रभारी प्राचार्य ने थाना छोटे बेठिया में नाबालिग छात्रा के साथ घटित छेड़छाड़ तथा आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की घटनाओं के संबंध में दो अलग अलग शिकायत प्रस्तुत किया था। जिस पर थाना छोटे बेठिया में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी स्कूल के चपरासी प्रकाश साहा उम्र 23 वर्ष के विरुद्ध अपराध क्रमांक 10/2024 धारा 74,75(1) बीएनएस व धारा 8 पॉक्सो एक्ट के तहत एवं नाबालिग छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी मंगडू पददा के विरूद्ध अपराध क्रमांक 11/2024 धारा 67B आईटी एक्ट ,धारा 15,23 पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

इस मामले में दोनों को अभ्युक्त बनाया गया है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री आई के एलेसेला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर डा प्रशांत शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पखांजूर श्री रवि कुजूर के मार्गदर्शन में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दिनांक 14/12/2024 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक रमन उसेंडी , कन्हैया मरकाम तथा कोमल कोसमा की अहम भूमिका रही ।

डीईओ ने किया था जांच टीम का गठन :

कोयलीबेड़ा विकासखंड के अंदरूनी क्षेत्र के एक हायर सेकंडरी स्कूल का चपरासी बेशर्मी की हदें पार कर छात्रा से बेखौफ होकर अश्लीलता करते नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा गया था। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल ने तत्काल कोयलीबेडा खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर दी है और जांच रिपोर्ट के बाद कार्यवाही की बात कही गई थी। इस मामले को लेकर चपरासी से पूछताछ के मामले में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं मिल पाई है।