रिश्वतखोर बाबू माईकल पीटर ACB की गिरफ्त में, 50 हजार की नगद रकम और माँगा था बकरा, सामने आया ये मामला….।

रायपुर : एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्यवाही से अधिकारी वर्ग में हड़कम्प मचा हुआ है, आये दिन कोई ना कोई रिश्वतखोरी करने वाला अधिकारी ACB की गिरफ्त में आ रहा है। ऐसे ही एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने महासमुंद में भी छापामार कार्यवाही करते हुए तहसील कार्यालय में पदस्थ रिश्वतखोर बाबू माईकल पीटर को पकड़ा है। यह आरोपी बाबू ने निलंबित कोटवार से बहाली करने के लिए 50 हजार रुपये नगद की मांग की थी और एक बकरा भी मांगा था। एसीबी ने शिकायत की जांच को लेकर कार्यवाही करते हुए बाबू को मंगलवार को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ तहसील कार्यालय से गिरफ्तार किया है।

कोटवार का निलंबन :

इस मामले में सामने आया है कि प्रार्थी राजू चौहान, ग्राम आरबी चीफ मेन, तहसील पिथौरा ने एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में शिकायत की थी कि वह ग्राम आरबी चीफ मेन में कोटवार के पद पर पदस्थ है। कुछ दिन पहले उनका निलंबन हुआ था। निलंबन से बहाली के लिए आवेदन प्रस्तुत करने पर कानूनगो शाखा के माईकल पीटर, सहायक ग्रेड-2 ने 50 हजार रुपये रिश्वत और एक बकरे की भी मांग की है। लेकिन प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। वहीँ इस मामले के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बनाया और सुनियोजित तरीके से रिश्वत लेने वाले आरोपी माईकल पीटर को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी के बाद आरोपी गिड़गिड़ाने लगा, लेकिन ACB ने आवश्यक कार्यवाही की।

बेटे की शादी के लिए मांगा बकरा :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

जानकारी के अनुसार आरोपी बाबू माईकल पीटर के बेटे की शादी 28 दिसंबर को है। शादी की पार्टी के लिए कोटवार से रिश्वत के रूप में एक बकरा मांगा था। वहीं, चार बकरे और खोजने के लिए कहा गया था। ऐसा नहीं करने पर बहाली रोकने की बात कही गई थी। अपने बेटे की शादी के लिये आरोपी ने मुसीबत मोल ले ली, साथ ही इस मामले के बाद आरोपी को बदनामी भी झेलनी पड़ी है। वहीँ आगामी दिनों में बेटे की शादी का कार्यक्रम भी तय है।