आर अश्विन का इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, सामने आई ये जानकारी….।

नई दिल्ली : क्रिकेट फैन्स के लिये निराशाजनक खबर सामने आई है, भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद अश्विन का ये फैसला सामने आया है। कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी है। एडिलेड में खेला गया डे-नाईट टेस्ट उनका आख़िरी टेस्ट मैच था। अश्विन टेस्ट क्रिकेट में अनिल कुंबले के बाद भारत के लिए दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर रिटायरमेंट ले रहे। उन्होंने भारत के लिए कुल 106 टेस्ट खेले, जिसमें उन्होंने 24 की औसत से 537 विकेट लिए है। आपको बात दें कि अश्विन का जन्म 17 सितंबर 1986 को चेन्नई, तमिलनाडु में एक तमिल हिंदू परिवार में हुआ था। वे चेन्नई के पश्चिम माम्बलम में रहते हैं। उनके पिता रविचंद्रन एक तेज गेंदबाज के रूप में क्लब स्तर पर क्रिकेट खेलते थे।

दूसरी तरफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी के दौरान अश्विन ने पहले तीन टेस्ट में से सिर्फ़ एक ही टेस्ट (डे-नाइट टेस्ट) मैच खेला है, जिसमें उन्होंने 53 रन देकर एक विकेट लिया था। इससे पहले अश्विन भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच हुई टेस्ट सीरीज़ का हिस्सा थे, जहां भारत को 0-3 से हार झेलनी पड़ी थी। उस सीरीज़ में अश्विन का प्रदर्शन फीका रहा था। उन्होंने 3 टेस्ट में 41.2 की औसत से सिर्फ़ 9 विकेट लिए थे। हालाँकि इनकी लोकप्रियता कम नही है।

भारत विदेशी दौरों पर अश्विन भारतीय प्लेइंग-11 का नियमित हिस्सा नहीं रहते हैं और भारत को अगली घरेलू टेस्ट सीरीज अगले साल नवंबर में खेलनी है। इससे पहले भारत को इंग्लैंड में गर्मियों में टेस्ट सीरीज खेलने जाना है। अश्विन के नाम 6 टेस्ट शतक और 14 अर्धशतकों के साथ 3500 से अधिक टेस्ट रन हैं और वह 300 विकेट और 3000 रन का डबल करने वाले दुनिया के 11वें ऑलराउंडर हैं। उनके नाम मुथैया मुरलीधरन के बराबर सर्वाधिक 11 प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ अवॉर्ड हैं। भारतीय टीम के लिये इनका योगदान अभूतपूर्व रहा है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

अगर वनडे की बात की जाए तो उनके नाम 116 मैच में 33 की औसत और 4.93 की इकॉनमी रेट से 156 विकेट हैं, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/25 है।  उन्होंने वनडे में एक अर्धशतक की मदद से 707 रन बनाए। जबकि 65 टी20 में अश्विन ने 6.90 की इकॉनमी और 23 की औसत से 72 विकेट लिए। इसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/8 का रहा है। साथ ही आपको ये भी बता दें कि रवि ऑल राउंडर बैट्समैन हैं जिन्‍होंने कई मैचों में टीम इंडियो को जीत दिलवाने में अहम भूमिका निभाई है। रवि की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्‍होंने अपनी बचपन की दोस्‍त प्रीति नारायण से शादी की है। अश्विन और प्रीति की दो बेटियां भी हैं।