तीन बच्चों की मां का कुंवारे लड़के से था प्रेम प्रसंग, और फिर लोगों ने करवा दी शादी, सामने आया हैरान करने वाला मामला।

नवगछिया (बिहार) : शादी के बाद भी महिलाओं के प्रेम – प्रसंग लगातार सुर्ख़ियों में आते ही रहते है, मामले तो तब चौंकाते है जब महिला खुद बच्चों माँ हो, ऐसे ही बिहार के नवगछिया जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां भीड़ ने तीन बच्‍चों की मां को पकड़कर एक कुंवारे लड़के से शादी करा दी, जिसके बाद बवाल हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच 5 साल से प्रेम – प्रसंग चल रहा था। महिला 3 बच्चों की मां है और वो अपने पति को छोड़ चुकी है। तीनों बच्चे अपने पिता के साथ ही रहते हैं। शादी के बाद महिला सीमा को उसके नए पति के साथ घर भेज दिया गया है। यह मामला नवगछिया के हड़िया पट्टी बाजार क्षेत्र का है। लड़के का नाम शिव मंडल है, जो गोड्डा का रहने वाला है। वहीं, महिला लखीसराय की रहने वाली है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में काफी बवाल भी मचा।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो हो गया, इस वीडियो में एक व्यक्ति महिला से पूछ रहा है कि तुम दोनों के बीच ये सब कितने दिनों से चल रहा था? महिला उस व्यक्ति से बता रही है कि हम दोनों के बीच 5 साल से अफेयर चल रहा था। हम दोनों आपस में एक दूसरे से प्यार करते है। वीडियो में महिला के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नए पति शिव का ननिहाल लखीसराय में है, जहां महिला का ससुराल है। 5 साल पहले पहली बार जब शिव आया था, तब महिला से उसकी बातचीत हुई थी।

इसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। वहीँ इस मामले में अक्टूबर में पंचायत भी बुलाई गई थी, जहाँ सीमा ने शिव के साथ रहने पर ही सहमति जताई, दोनों के प्रेम प्रसंग को अब 5 साल हो चुके हैं। महिला अब शिव के साथ ही अपना बाकी जीवन बिताना चाहती है। यह मामला भागलपुर के नवगछिया में सोमवार (16 दिसंबर) को सामने आया जहाँ एक युवक की जिसकी उम्र 24 भीड़ ने जबरन शादी करवा दी। इसके बाद भीड़ के दबाव में बीच सड़क पर शिव से सीमा की मांग में सिंदूर डलवाया गया। मामला हड़िया पट्टी का है।

पांच साल से था अफेयर, इस तरह सामने आया मामला :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले शिव अपने ननिहाल आया था। यहां से शिव और महिला झारखंड के लिए निकल गए। वे दोनों नवगछिया स्टेशन से झारखंड के लिए ट्रेन पकड़ने वाले थे। निकलने से पहले ही किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। दोनों के बीच झगड़ा देख भीड़ जुट गई और दोनों को पकड़ लिया। महिला से पूछा गया, तो उसने सारी कहानी बयां कर दी। इसके बाद भीड़ ने दोनों को पकड़ लिया और घाट ठाकुरबाड़ी परिसर ले गए। यहां मंदिर के पुजारी ने भीड़ समेत महिला और लड़के को बाहर भेज दिया। इसके बाद भीड़ के दबाव में बीच सड़क पर शिव से महिला की मांग में सिंदूर डलवाया गया। दोनों ने इस शादी पर अपनी सहमति दी और शिव ने कहा कि वो अब महिला को नहीं छोड़ेगा और उसे अपने घर लेकर जाएगा। इसके बाद शिव महिला को लेकर झारखंड के लिए निकल गए।