कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक पति आराम से अपनी गर्लफ्रेंड को बड़े ही मजे से कार में घुमा रहा था, आने वाली मुसीबत से बेखबर होकर। इसी बीच जानकारी मिलने पर वहां उसकी पत्नी पहुंच गई और पति का भंडाफोड़ हो गया। जिसके बाद पति की गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने सरेआम उसकी पिटाई कर दी। तकरीबन एक घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। इसके बाद वहां पुलिस पहुंची और मामले को शांत करवाया। घंटे भर चले हाईवोल्टेज ड्रामा का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
इस घटना में मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जहां पति आराम से अपनी गर्लफ्रेंड को कार में घुमा रहा था। इसी बीच वहां उसकी पत्नी पहुंच गई। पत्नी और गर्लफ्रेंड ने मिलकर की पिटाई कर दी। पत्नी के चिल्लाने पर चौपाटी के लोग मौके पर एकजुट हो गए। इस दौरान गर्लफ्रेंड ने वीडियो बनाने पर एक अन्य युवती का मोबाईल छीनकर फेंक दिया। इससे मौके पर मौजूद भीड़ भड़क गई और महिला को बाहर खींचकर धुनाई कर दी।। पत्नी से मारपीट करने पर वहां मौजूद लोगों ने प्रेमिका और पति को पीट दिया। वहीं वहां मौजूद लोग इस घटना का वीडियो बनाते रहे।
इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद सिविल लाइन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर दोनों पक्षों को शांत करवाया, इसके बाद मौजूद लोगों को हटाया गया।। बताया जाता है कि, ये ड्रामा काफी समय तक चलता रहा। साथ ही समझाइश देकर दोनों पक्षों को शांत कराया। बताया जा रहा है कि ये ड्रामा काफी समय तक चलता रहा। अब इस मारपीट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि चौपाटी में इससे पहले भी मारपीट और चाकूबाजी जैसी घटना सामने आ चुकी है।



