स्मार्टफोन के कैमरे का प्रयोग करें प्रोफेशनल कैमरे जैसा, जान लें ये जरुरी तकनीक….।

तकनीकी जानकारी : प्रोफेशनल कैमरे बाजार में 20 हजार रूपये से शुरू है, वहीँ विडियो कैमरे 1 लाख से, हालाँकि कई दशाओं में सस्ते कैमरे भी उपलब्ध है, लेकिन उनका कोई मायने नहीं है। फोटो और विडियो के कैमरे अलग – अलग आते है, साथ ही कुछ महंगे कैमरों में दोनों फंक्शन भी होते है। निकोन के कैमरे सिर्फ फोटो निकालने के लिये ही 20 हजर रूपये के लगभग से शुरू है, ऐसे में मोबाईल कैमरे ज्यादा बेहतर है, हालाँकि प्रोफेशनल कैमरों का प्रयोग अपनी जगह हा, लेकिन हमें मोबाईल कैमरों का बेहतर प्रयोग करना है तो उसकी तकनीकी जानकारी होना भी बेहद जरुरी है। आज तक आपको जिन चीजों की जानकारी नहीं है , हम आज आपको बताने जा रहे है।

1. रिजॉल्यूशन सेटिंग्स:

उच्च रिजॉल्यूशन : कैमरा सेटिंग्स में जाएं और ‘सुपर रिजॉल्यूशन’ या ’12एमपी/48एमपी’ जैसे विकल्प का चयन करें, इससे फोटो की साईज़ बड़ी बनेगी और बेहतर मिलेगी। इससे फोटो में अधिक डिटेल और स्पष्टता मिलेगी। फोटो छोटा करने पर भी गुणवत्ता में कमी नहीं आयेगी।

रॉ मोड (यदि उपलब्ध हो ): कैमरा ऐप में ‘रॉ’ या ‘प्रो मोड’ को सक्रिय करें। रॉ मोड में फोटोग्राफी से आपको अधिक एडिटिंग करने को मिल सकती है। यह आपके फोटो में निखर लाने का बेहतर तरीका हो सकता है।

2. आईएसओ सेटिंग्स:

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

कम आईएसओ : कैमरा सेटिंग्स में आईएसओ को 100-200 पर सेट करें। इससे उजाले में शोर कम होगा और छाया स्पष्ट रहेंगी। कई बार धुंधली फोटो निकल आती है।

आईएसओ बढ़ाना : कम रोशनी में आईएसओ को 400-800 तक बढ़ाएं, लेकिन 1000 से अधिक बढ़ाने से शोर अधिक हो सकता है, जिससे फोटो धुंधली भी हो सकती हो।

3. शटर स्पीड :

तेज शटर स्पीड : कैमरा सेटिंग्स में शटर स्पीड को 1/500 से कम या उससे अधिक पर सेट करें। यह गतिशील वस्तुओं की तस्वीरों को स्पष्ट रखेगा, इससे फोटो में धुंधलाहट में कमी होगी।

धीमी शटर स्पीड : कम रोशनी में स्पीड 1/30 रखें। इससे अच्छी फोटो लेने में मदद मिलेगी और साफ़ गहरी फोटो मिलेगी।

4. फोकस :

टैप टू फोकस : कैमरा स्क्रीन में सब्जेक्ट पर टैप करें। इससे कैमरा उस बिंदु पर ध्यान केंद्रित करेगा और आपके विषय को स्पष्ट बनाए रखेगा।

पोट्रेट मोड : पोट्रेट मोड सक्रिय करें, यह बैकग्राउंड को धुंधला करता है। हालाँकि आपके फोटो लेने के एंगल के हिसाब लैंडस्केप जरुरी हो तो यह काम नहीं आयेगा।

5. ग्रिड लाइन्स :

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है:  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

रूल ऑफ थर्ड्स : कैमरा सेटिंग्स में ‘ग्रिड लाइन्स’ या ‘रूल ऑफ थर्ड्स’ सक्रिय करें, जिससे तस्वीरों में बेहतर संतुलन और संरचना मिलती है और आकर्षण बढ़ता है। इससे फोटो लेते समय आड़े तिरछे फोटो निकलने की समस्या हल हो जायेगी और फोटो बराबर निकलेंगे।

6. व्हाइट बैलेंस :

मैन्युअल वाइट बैलेंस : कैमरा सेटिंग्स में व्हाइट बैलेंस ‘डेलाइट’, ‘क्लाउडी’ या ‘इंकाडिसेंट’ को चुन सकते हैं , इससे रंग आपको बिल्कुल प्राकृतिक लगेंगे।

7. प्रकाश :

प्राकृतिक प्रकाश : प्राकृतिक रोशनी का अधिकतम उपयोग करें। यदि सूरज की रोशनी बहुत तीव्र हो, तो हल्के बादल वाले दिन का चयन करें।

गोल्डन ऑवर :

सूर्योदय या सूर्यास्त के समय फोटो खींचें, जब रोशनी नरम होती है, जिससे फोटो आकर्षक बनती है।

8. स्टेब्लाइजेशन :

ओआईएस/ईआईएस: अपने फोन के कैमरा सेटिंग्स में ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन’ (ओआईएस) या ‘इलेक्ट्रॉनिक इमेज ‘स्टेब्लाइजेशन’ (ईआईएस) को एनेबल करें, ताकि आपकी तस्वीरें स्थिर रहें और बिल्कुल धुंधली न हों।

ट्रायपॉड का उपयोग : यह कैमरे के झटकों से बचाव करता है।

9. लेंस और ज़ूम :

माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM

वाइड-एंगल लेंस – वाइड-एंगल लेंस सक्रिय करें। यह लैंडस्केप फोटोग्राफी के लिए उपयुक्त है।

ऑप्टिकल जूम – बेहतर गुणवत्ता में मददगार है।

10. एडिटिंग :

पोस्ट-एडिटिंग-

फोटो एडिट करने के लिए स्नैप्सीड या लाइटरूम जैसे ऐप्स का उपयोग करें। कंट्रास्ट, सैचुरेशन और शार्पनेस को एडजस्ट कर तस्वीरों को बेहतर बनाएं। इन सब चीजों के साथ ही प्रमुख ध्यान ये रखें की फोटो या विडियो बनाते समय कैमरे की दिशा से कैमरे के पीछे से ही रौशनी आनी चाहिये, ऐसे में फोटो सबसे बेहतर निकलेंगे।