राजधानी से सिर्फ 999 रुपए में मिलेगी फ्लाईट, इन मार्गों के लिये शुरू हुई सेवा….।

रायपुर : कोरोना के बाद से सस्ती हवाई यात्रा का लाभ मिलना बंद हो चुका है, लेकिन अब इसका लाभ यात्रियों को फिर से मिल सकेगा। राज्य के विकास में अब एक नया अध्याय जुड़ गया है, छत्तीसगढ़ के तीन बड़े शहरों- रायपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर को हवाई सेवा से जोड़ने वाली फ्लाई बिग विमानन कंपनी की 19 सीटर फ्लाईट गुरुवार से शुरू हो गई है। विमानन कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह 9 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से अंबिकापुर के दरिमा मां महामाया विमानतल के लिए 19 सीटर विमान ने उड़ान भरी है। इस मार्ग के यात्रियों के लिये यह बड़ी खबर है।

सरगुजा के सांसद चिंतामणि महाराज पहले यात्री के रूप में सवार हुए है। सुबह 10.15 बजे इस फ्लाइट ने अंबिकापुर में लैंड किया है। वहीँ सांसद चिंतामणी महाराज द्वारा 10.40 बजे फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर बिलासपुर के लिए रवाना करने की जानकारी सामने आई है। जो सुबह 11.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

पहले पाओ के तर्ज पर बुकिंग :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

लौटते समय बिलासपुर-अंबिकापुर दोपहर 12 बजे बिलासपुर से उड़ान भरकर 12.55 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी। दोपहर 1.20 बजे अंबिकापुर से रायपुर की उड़ान भरकर दोपहर 2.35 बजे रायपुर पहुंचेगी। रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर को जोड़ने वाली यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होंगी। इसके लिए अभी शुरुआती किराया 999 रुपये है और पहले आओ, पहले पाओ के तर्ज पर इसमें बुकिंग करा सकते हैं। इस नई सुविधा से आम लोगों का समय बचेगा और विकास के नये आयाम भी राज्य में खुलेंगे।