बागपत (उ.प्र.) : उत्तर प्रदेश के बागपत में दर्दनाक घटना हो गई है। मंगलवार (25 दिसंबर) को डेढ़ माह की बच्ची को बिस्तर पर लेटाकर मां नहाने चली गई, जिसके बाद बिल्ली ने घर में घुसकर मासूम बच्ची पर बड़ा हमला बोल दिया। खौफनाक बिल्ली ने बच्ची की एक आंख और तीन उंगुली चबा ली। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर माता पहुंची तो बिल्ली भाग गई। आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए बच्ची को दिल्ली हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। यह घटना कोतवाली क्षेत्र की है। इस घटना से माँ का रो – रोकर बुरा हाल है।
रोने की आवाज सुनकर मां पहुंची :
घटना के बारे जानकारी सामने आई है कि इदरीशपुर निवासी अर्जुन बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर काम करता है। अर्जुन और उसकी पत्नी पूजा और डेढ़ माह की बेटी के साथ दुकान के निकट खादी आश्रम भवन में किराए के कमरे में रहता है। मंगलवार को पूजा अपनी बच्ची को बिस्तर पर लेटाकर नहाने चली गई थी। तभी अचानक कमरे में आकर बिल्ली ने बच्ची पर हमला कर दिया। बिल्ली ने बच्ची की आंख और तीन उंगुलियों को चबा डाला। बच्ची के लगातार रोने की आवाज सुनकर पूजा पहुंची तो बिल्ली भाग गई।
बच्ची की हालत गंभीर :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
इस घटना को पूजा ने तुरंत अर्जुन को बताया। इसके बाद दोनों लहूलुहान हालत में बच्ची को जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरा ने प्राथमिक इलाज कर बच्ची को जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। यहां से बच्ची को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा गया। फिलहाल घायल बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है, बिल्ली का हमला काफी भयानक था।



