युवती ने मंगेतर पर चलवाई गोली, खुला चौंकाने वाला मामला।

अररिया (बिहार) : पुलिस ने एक गोलीकांड को लेकर एक युवती को उसके बॉयफ्रेंड के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। युवती पर अपने होने वाले पति (मंगेतर) पर गोली चलवाने का आरोप है। युवती का मंगेतर दीपक बैंक में काम करता है। दीपक पर 24 दिसंबर 2024 को बदमाशों ने गोली मार दी थी। हालांकि युवक की जान बच गई थी। जो मामला सामने आया है उसके अनुसार अररिया में एक युवती की बैंककर्मी लड़के के साथ शादी तय हुई थी। लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पहले तो अपराधियों को हायर किया था और अपने होने वाले पति दीपक पर गोली चलवा दी। इस वारदात को अंजाम देने के लिए युवती और उसके बॉयफ्रेंड ने अपराधियों को 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी।

युवती समेत पांच लोग गिरफ्तार :

अररिया पुलिस ने गोलीकांड पर बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी युवती समेत 5 को गिरफ्तार किया है। अररिया एसपी अमित रंजन ने बताया कि इस कार्यवाही में 2 देसी पिस्टल, 2 मैगजीन, 4 कारतूस, 2 मोबाईल फोन और 30 हजार रुपये भी जब्त किया है। बीते 24 दिसंबर को पलासी थाना क्षेत्र में किशनगंज के रहने वाले बैंक कर्मी दीपक कुमार पर अपराधियों ने गोली चला दी थी। इस घटना में घायल दीपक की जान बच गई थी। एसपी के निर्देश पर SIT गठित कर गोलीकांड की जांच की जा रही थी।

इसलिए चलवाई थी गोली :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

युवती का एक लड़के के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह अपने बॉयफ्रेंड से ही शादी करना चाह रही थी लेकिन परिजन इसके लिए राजी नहीं थे। परिजनों ने लड़की का रिश्ता बैंक में काम करने वाले लड़के के साथ तय कर दिया था। जोर जबरदस्ती में परिजनों का यह फैसला युवती को मंजूर नहीं था। इसलिये उसने अपने मंगेतर को ही रास्ते से हटाने की सोची और उसकी हत्या की साजिश रची। हालांकि मंगेतर की जान बच गई और युवती का सारा प्लान ही फेल हो गया। जिसके बाद इस घटना की शिकायत थाने में की गई है।