रायपुर : खमतराई क्षेत्र स्थित धनेली नाले के पास एक नाबालिग लड़की की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। लड़की की हत्या कर नाले में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पायेगी। घटना की सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और प्रथम दृष्टया उन्होंने लड़की की हत्या करने की आशंका जताई है। खमतराई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धनेली नाला के पास पानी में डूबी मिली। लाश और मौके की प्रारंभिक जांच के बाद टीम के सदस्यों ने बताया कि लड़की की जान कहीं और लेने के बाद लाश को नाले में छोड़ दिया गया है। मृतका के शरीर में पूरे कपड़े हैं और पहचान नहीं हो पाई है।
जानकारी के मुताबिक, सुबह 9 बजे के आसपास रायपुर-बिलासपुर रोड किनारे नाले में एक लड़की की लाश पड़ी मिली है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही की और शव को नाले से बाहर निकाला। लड़की आसमानी रंग के कपड़े पहनी थी। उम्र 15 से 16 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।पुलिस खमतराई, धरसींवा, उरला थानों में दर्ज युवतियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट के जरिए उनके परिजनों की मदद से पहचान और पतासाजी कर रही है। फिलहाल पंचनामा करने के बाद शव को अंबेडकर अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
वहीँ इसके पहले खमतराई क्षेत्र में घर में एक महिला की लाश मिली है। महिला की पहचान धनेली निवासी अमीदा बेगम के रूप में हुई है। अमीदा की हत्या करके आरोपी मौके से फरार हो गया, जो कि इसी नाबालिग की माँ बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची है। मृतक नाबालिग लड़की की पहचान धनेली निवासी अमीदा बेगम की बरती की रूप में हुई है। आज ही नाबालिग की मां अमीदा बेगम का भी शव घर में मिला है। पुलिस घटना की एक्सीडेंट के साथ हत्या के एंगल से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार आसपास के राहगीरों ने नाली में किशोरी की लाश देखी। इसके बाद उन लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।



