जांजगीर चांपा : कई बार लोग आत्महत्या जैसा भयानक कदम उठा लेते है, और आजकल ऐसे कदम सोशल मीडिया पर लाईव आकर उठाये जा रहे है, ऐसे ही जांजगीर चांपा जिले के ग्राम मिसदा में 19 साल की अंकुर नाथ ने अपने घर में फांसी लगा ली। फांसी लगाने से पहले उसने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लाईव वीडियो भी बनाया था। इस तरह पूरा घटनाक्रम वीडियो में कैद हो गया। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि मिसदा गांव की रहने वाली युवती अंकुर नाथ ने 29 दिसंबर को घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मरने से पहले अपने इंस्टाग्राम आईडी की पेज में लाईव किया था।
हैदराबाद में मजदूरी करते हैं माता-पिता :
- युवती के माता पिता हैदराबाद में मजदूरी करते हैं। वह अपनी एक बहन के साथ घर में रहती थी। लाइव वीडियो को अन्य प्रयोगकर्ताओं और गांव के लोगो ने देखा, जिसके बाद घर के अन्य सदस्यों को जानकारी दी। तब तक फांसी के फंदे में झूला चुकी थी।
- लोग युवती को मृत अवस्था में उतारकर सीएचसी अस्पताल नवागढ़ लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना थाने में मिलने पर 30 दिसंबर को पुलिस ने पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
- इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए स्वजन को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने युवती के मोबाईल फोन को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है। परिवार के अन्य सदस्यों के बयान लिए गए हैं।
प्रेम-प्रसंग का मामला लग रहा :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का यह मामला लग रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं में जांच पड़ताल में जुटी हुई है। अभी मोबाईल फोन के सीडीआर निकाली जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। इस मामले में अन्य लोगों से कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। ऐसे में यह मामला प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग का ही लग रहा है, लेकिन जाँच के बाद ही कोई खुलासा हो पायेगा।



