अंबिकापुर : नशे के सौदागरों का केंद्र बन गया है, छत्तीसगढ़ लगातार नशे के कारोबारी अपने कार्यों को बेख़ौफ़ होकर अंजाम देने में लगे हुये है, इधर अंबिकापुर में नशे के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक बौरीबांध तालाब के पास ग्राहक का इंतजार कर रहा था। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मायापुर निवासी खैरुल अंसारी को पकड़ा है। वहीं इस दौरान युवक के बैग से 12 सौ नग नशीले टैबलेट और 15 नग काफ सिरफ बरामद हुआ है, ऐसे ही कई आरोपी लगातार पुलिस की गिरफ्त में आ रहे है, पुलिस के हत्थे ऐसे कई सौदागर चढ़ चुके है, लेकिन इनके काम में कोई कमी नहीं आ रही है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y



